World Cup 2023: पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेगा ये भारतीय खिलाड़ी, वनडे में दमदार है रिकॉर्ड
Shreyas Iyer at number 4 in ODI: भारतीय टीम पिछले कुछ समय से मिडल ऑर्डर की समस्या से गुजर रहा है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में भारतीय मिडल ऑर्डर बेहद कमजोर साबित हो रही थी। अब इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एशिया कप के जरिए टीम में वापसी कर ली है। एशिया कप में दमदार प्रदर्शन कर इन दोनों की कोशिश वर्ल्ड कप टीम में एंट्री पाने की होगी।
श्रेयस अय्यर नंबर चार पर परफेक्ट: भारतीय़ टीम के लिए नंबर चार का पोजिशन सिरदर्द बना हुआ है। श्रेयस अय्यर ने इस पोजिशन पर टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। एशिया कप में उन पर एक बार फिर सबकी नजरें रहने वाली है। श्रेयस अय्यर अगर इस पोजिशन पर एशिया कप में दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल किया जाना लगभग तय हो जाएगा।

नंबर चार पर ऐसा है रिकॉर्ड; श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड नंबर चार पर शानदार रहा है। भारत के लिए वनडे में उन्होंने अब तक कुल 20 बार नंबर चार की पोजिशन पर बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 47.35 की औसत से 805 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। अय्यर ने 94.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। वह दो शतक और 5 अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं।
अय्यर का पहला वर्ल्ड कप: श्रेयस अय्यर भारत की तरफ से पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी कोशिश टीम के लिए कुछ मैच विनिंग पारी खेलने की होगी। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को अय्यर पर काफी भरोसा है। यही वजह है कि चोट के बाद उन्हें सीधा एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम में शामिल किया गया है। अय्यर लंबे समय बाद पहली बार वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications