Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वीरेंद्र सहवाग का चौंकाने वाला खुलासा, क्या BCCI ने किया था मजबूर?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की खबर किसी के गले नहीं उतर रही है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एक छोटा इन्स्टाग्राम पोस्ट लिखकर ही खुद को गेम से अलग कर लिया। कोई बड़ा बयान या प्रेस वार्ता नहीं की। यह सब अचानक हुआ है लेकिन पर्दे के पीछे बहुत कुछ हुआ होगा।

क्रिकबज से बातचीत में सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा ने तो बोला था कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूँ और मैंने ऐसा भी सुना था कि वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक रिटायरमेंट की बात कह दी। ऐसा दिखावा मत करो कि अब संन्यास ले लिया है।

rohit sharma

सहवाग ने कहा कि चयन समिति ने उनको अपना फैसला बताते हुए विकल्प भी दिए होंगे। उनको कप्तानी से हटाने के अलावा खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में नहीं लेने के बारे में बता दिया गया होगा। इसके बाद रोहित शर्मा के पास कोई विकल्प नहीं बचता था।

Rohit Sharma को लेकर सहवाग का बयान

सहवाग के इन दावों से इशारा बीसीसीआई की तरफ जाता है। बोर्ड ने रोहित शर्मा को तुरंत संन्यास लेने के लिए मजबूर कर दिया होगा। उनको पहले से ही फैसला बताया होगा। टीम की घोषणा के समय रोहित का नाम नहीं होने से पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

सहवाग की बातों में दिखता है दम

अगर रोहित के रिटायरमेंट की टाइमिंग को देखा जाए, तो सहवाग की बातों में सच्चाई नज़र आती है। टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में होने से पहले उन्होंने संन्यास लिया है, जिसकी पहले कोई चर्चा तक नहीं थी। ऐसी रिपोर्ट्स भी आई हैं, जिनमें कहा गया है कि अजित अगरकर ने रोहित शर्मा के बारे में रिपोर्ट बीसीसीआई को भेज दी थी, उनको कप्तान नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।

रोहित की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड ने पहली बार यहाँ आकर क्लीन स्वीप किया था, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+