शोएब की पहली पत्नी को तलाक से मिले 15 करोड़ रुपये, सानिया मिर्जा को मिली कितनी राशि?

Sania Mirza and Shoaib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद अब तीसरी शादी कर ली। शोएब ने शनिवार को ही जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है। सना जावेद पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस है। शोएब के इस निर्णय से सानिया के फैन्स काफी नाराज हुए।

सानिया से शादी करने से पहले भी शोएब ने एक शादी की थी। 2002 में शोएब मलिक ने आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। आठ साल बाद वह सानिया को डेट करते लगे और आयशा को छोड़ दिया। सानिया से शादी की खबरों के बीच आयशा ने मामले को तूल दिया।

sania and shoaib

वह शोएब से तलाक लेना चाहती थी। गुजरा भत्ते के रूप में शोएब से आयशा को धन राशि भी मिली थी। इसके बाद आयशा और शोएब अलग हो गए और 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हो गई। दोनों की यह शादी हैदराबाद में हुई थी। इतने साल बाद दोनों के बीच अब तलाक हो गया।

आयशा को तलाक के बाद 15 करोड़ रुपये शोएब मलिक से मिले थे। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि सानिया मिर्जा को शोएब से कितनी धन राशि मिलेगी। हालांकि सानिया मिर्जा खुद काफी संपन्न और अमीर हैं। लोगों को यह जानने की उत्सुकता है कि सानिया को कितने रुपये मिलेंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

सानिया और शोएब का तलाक होने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर छाई रही। इसके बाद सानिया के पिता और टीम ने एक बयान जारी किया और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी और कहा कि दोनों के बीच पहले ही तलाक हो गया था।

हालांकि टीम की तरफ से बयान आया है लेकिन सानिया ने किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शोएब और सानिया का एक बेटा है। सानिया मिर्जा टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं। फैन्स ने शोएब मलिक को आड़े हाथों लिया और धोखेबाज भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+