Video: नए साल पर पुरानी यादों में डूबे सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड! क्या टेनिस स्टार को लेकर भी कुछ कहा?

Shoaib Malik New Year 2025 Post: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक, दोनों ही तलाक के बाद अपनी-अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। पाक क्रिकेटर ने अपने फैंस और चाहने वालों के लिए 2024 का आभार व्यक्त करते हुए नए साल के लिए शुभकामनाएं दी हैं, जिसपर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

शोएब मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में हमें एक खास संदेश मिला है, जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस और चाहने वालों के लिए भी है।

shoaib malik new year 2025 post

'बहुत सारी शानदार यादें और सीखने के मौके दिए'
पाक क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में लिखा, '2024, तुमने हमें बहुत सारी शानदार यादें और सीखने के मौके दिए। शुक्रिया! अब नए साल 2025 की शुरुआत हो रही है, तो सबको ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है कि 2025 हम सभी के लिए खुशी और आशीर्वाद से भरा हुआ साल हो।'

शोएब मलिक की प्रत्येक पोस्ट पर सानिया मिर्जा के फैंस की नजर हमेशा रहती है, क्योंकि यह दोनों ही न सिर्फ खेल जगत की बड़ी हस्तियां हैं बल्कि उनकी जोड़ी ने तलाक से पहले और बाद में पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

क्या टेनिस स्टार को लेकर भी कुछ बोले शोएब मलिक?

जी, नहीं। उन्होंने अपनी साल 2024 की यादों से भरी इस वीडियो में कहीं भी सानिया मिर्जा का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन कमेंट सेक्शन में एक फैन ने मलिक के नए साल की शुरुआत बिना सानिया मिर्जा के नाम के नहीं होने दी। उन्होंने सानिया मिर्जा को क्वीन बताते हुए मलिक को धोखेबाज करार दिया है।

रजिया नाम की एक यूजर ने मलिक के इस वीडियो पर लिखा कि, जो अपनी टैलेंटेड पत्नी को छोड़ सकता है, अपने बेटे को छोड़ सकता है, वो गंदे इंसान हो तुम। तुम जैसा इंसान किसी की जिंदगी में न आए।'

दूसरी ओर सानिया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर करके साल की शुरुआत की, सानिया ने अपने 'हमेशा के साथी' और सबसे बड़ी ताकत- अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक के साथ नए साल का जश्न मनाया। टेनिस स्टार ने दो प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने प्यारे बेटे इज़ी को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हमारे नए साल की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और तस्वीर नहीं हो सकती। सभी को नया साल मुबारक हो।' फैंस ने पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया।

2025 की शुरुआत सानिया के लिए एक नया अध्याय है, जिन्होंने 2024 में उतार-चढ़ाव का सामना किया। टेनिस स्टार अपने पूर्व पति, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से कई सालों की शादी के बाद अलग हो गई हैं। शोएब ने उसके बाद अभिनेत्री सना जावेद से दोबारा शादी कर ली है। अपने अलगाव के बावजूद, सानिया और शोएब मिलकर इजहान का पालन-पोषण कर रहे हैं।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+