'सानिया मिर्ज़ा की जूती के बराबर औकात...' शोएब मलिक ने अब ऐसा क्या किया कि फैन्स ने लगा दी क्लास
Shoaib Malik: सानिया मिर्ज़ा को तलाक देने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी। सना भी पहले पति को तलाक देकर आई थीं। शोएब मलिक की इस हरकत के बाद उनको आलोचना का सामना करना पड़ा था।
सना जावेद को भी फैन्स ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि तलाक के बाद शोएब और सानिया ने एक-दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोला लेकिन फैन्स कभी-कभी मामला उछाल देते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। शोएब और उनकी नई पत्नी हनीमून पर गए हैं।

मलिक और सना जावेद हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। वहां से मलिक और सना दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। वहां सर्दी होने के कारण दोनों ने कपड़े भी उसी हिसाब से पहने हैं और कपल रोमांटिक लग रहा है। न्यूयॉर्क के सिटी स्केप के सामने दोनों ने फोटो खींचकर पोस्ट की है।
इन सबके बीच फैन्स को दोनों की यह हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई है। यूजर्स ने सना को कहा कि आप सानिया मिर्ज़ा के पाँव के जूते की बराबरी भी नहीं कर सकती। शोएब मलिक के लिए लोगों ने फोटो के नीचे नफरत वाले कमेंट्स किये। इनमें सानिया मिर्ज़ा के फैन्स की संख्या ज्यादा है।
शोएब मलिक के लिए नफरत वाले कमेंट्स लिखने वालों में भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के फैन्स थे। एक यूजर ने लिखा कि मैं पाकिस्तान से हूँ लेकिन मुझे यह फोटो बिलकुल पसंद नहीं आई। एक यूजर ने सना को लिखा कि दूसरों का घर तोड़कर कोई कैसे खुश रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications