'ये खाला का घर नहीं है जो इंडिया...,' अख्तर के बयान में दिखी पाक के लिए तिलमिलाहट, भारत देगा तगड़ा जवाब?
Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 के खिताब का सपना देख रही पाकिस्तानी टीम सुपर फोन मुकाबले में श्रीलंका के हाथों मिली करारी हार के अब दर्शक बनकर रह गई है, जबकि भारत ने श्रीलंका को हराकर ही फाइनल का टिकट कटाया था। ऐसे में पड़ोसियों की बेचैनी का अंदाजा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बयान से लगाया जा सकता है।
दरअसल, शोएब अख्तर ने इंडिया बनाम श्रीलंका के फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को यह कहकर चेताया है कि श्रीलंका फाइनल में भी परिणाम बदल सकता है। उनका कहना है कि ये खाला जी का घर नहीं है जो इंडिया आराम से एशिया कप कर जीत जाएगा। पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ खिताबी जंग आसान नहीं होने वाली है।

शोएब अखतर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि 'हमें उम्मीद नहीं थी कि भारत बांग्लादेश जैसी टीम से हार जाएगा, लेकिन उन्हें हार मिली। यह एक शर्मनाक हार थी। पाकिस्तान श्रीलंका से हार गया। वे एशिया कप से बाहर हो गए हैं, जो और भी बड़ी शर्मिंदगी की बात है।'
उन्होंने कहा कि, 'भारत अभी भी फाइनल में है, उन्होंने सबकुछ नहीं खोया है। बस यह उनके लिए एक बड़ी चेतावनी थी कि वे मजबूती से वापसी करें और सुनिश्चित करें कि वे फाइनल में जीत हासिल करें, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वे वास्तव में अच्छा खेलेंगे। ये खाला जी का घर नहीं है जहां पे इंडिया जाकर अराम से जीत लेगी। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। यह एक मुश्किल खेल होने वाला है।'
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा कि, 'श्रीलंका भारत को हराने के लिए वहां है, और विश्व कप में यह किसी का भी खेल हो सकता है। भारत को जागने की जरूरत है। वे बांग्लादेश से हार गए हैं।' दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच इससे पहले हुए सुपर 4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया था।'
दरअसल, भारत फाइनल में अपना स्थान पक्का करने वाली पहली टीम है, शुक्रवार को कोलंबो में टूर्नामेंट के आखिरी सुपर 4 मैच में बांग्लादेश से जरूर हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने विश्व कप में जाने से पहले सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया था। इस मुकाबले में विराट कोहली, जसप्रीत बुमरा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को आराम दिया।
हालांकि, शुभमन गिल और अक्षर पटेल ने मैच को बांग्लादेश से छीनने की हर संभव कोशिश की थी लेकिन दोनों खिलाड़ी इसमें सफल नहीं हो सके। बांग्लादेश ने यह मैच छह रन से जीतकर टूर्नामेंट का शानदार अंत किया। अख्तर ने कहा कि यह भारत के लिए एक बड़ी चेतावनी है, अगर उसे रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप जीतना है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications