Virat Kohli के संन्यास के पीछे पड़े शोएब अख्तर, कहा- कप्तानी छीन ली गई, लोगों ने बुरा भला कहा लेकिन...
विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी की हर तरफ चर्चाएं की जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर भारत को अकेले दम पर जीत दिला दी। इस जीत के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने कोहली को टी-20 क
Shoaib Akhtar on Virat Kohli: विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी की हर तरफ चर्चाएं की जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर भारत को अकेले दम पर जीत दिला दी। इस जीत के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने कोहली को टी-20 का बेस्ट बल्लेबाज करार दे दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कुछ ऐसा कहा कि जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

कोहली को संन्यास लेने की दी सलाह
टी-20 फॉर्मेट में बल्ले से लगातार पावरफुल इनिंग खेलने वाले विराट कोहली को शोएब अख्तर ने संन्यास लेने की सलाह दी है। शोएब अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही में उन्हें टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने को कह दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 करियर की सबसे बेस्ट पारी खेल गए, लेकिन अब उन्हें टी-20 से संन्यास ले लेना चाहिए।

अख्तर ने संन्यास के पीछे बताई ये वजह
शोएब अख्तर ने कहा कि विराट कोहली ने जितनी ताकत पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में लगाई, अगर वो ताकत कोहली वनडे में लगाएं तो वह तीन शतक जड़ देंगे। उन्हें वनडे क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि वह अपनी पूरी ताकत सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही लगा दें। अपने वीडियो की शुरुआत में अख्तर ने कहा कि दिवाली से पहले ही पटाखा फोड़ दिया गया वो इसलिए क्योंकि विराट कोहली ने फैसला कर लिया था कि ये जगह मेरे कमबैक के लिए और मेरे नाम के लिए परफेक्ट है। अख्तर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बुरे वक्त में भी डटे रहे कोहली
अख्तर ने आगे कहा कि कहते हैं कि जब इरादे टूटते हैं तो यकीन बाहर आता है, यकीन बाहर आने के बाद कैरेक्टर बाहर आते हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना कैरक्टर शो किया है। मुझे लगता है कि वह जिंदगी की सबसे बड़ी पारी खेल गए, वो इसलिए खेल गए क्योंकि उनको यकीन था कि वह कर जाएंगे। वह तीन साल खराब फॉर्म से जूझते रहे, रन नहीं बने, कप्तानी छीन ली गई। बुरा भला भी कहा गया, परिवार तक भी लोग चले गए। लेकिन कोहली ने हिम्मत नहीं हारी और यही वजह है कि वह आज इस तरह की पारी खेलने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications