जैसे भगवान ने उनके लिए...,' शोएब अख्तर को याद आई पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की विस्फोटक पारी

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने साल 2008 में आज ही के दिन पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया था। विराट ने अपनी 15 साल की इस यात्रा में कई बड़ी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी कड़ी मेहनत और धैर्य का साथ नहीं छोड़ा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली की एक पारी को याद कर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, शोएब अख्तर पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की 82* रन की अविश्वसनीय पारी से काफी हैरान थे। यह कोहली की प्रतिभा ही थी जिसने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंतिम गेंद पर मेन इन ब्लू को जीत दिलाने में मदद की।

 Virat Kohli

अख्तर ने याद किया कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यह अवसर कितना महत्वपूर्ण था, जब एक लाख से अधिक लोगों ने कोहली को पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हावी होते हुए देखा था।

शोएब अख्तर ने RevSportz से बात करते हुए विराट कोहली की पारी के बारे में कहा कि, 'जिस तरह से विराट ने ऑस्ट्रेलिया (टी20 विश्व कप) में खेला, यह लगभग ऐसा था मानो भगवान ने उनके लिए यह दिखाने के लिए एक मंच बनाया था कि वह राजा क्यों हैं। वे दो शॉट (हारिस रऊफ को), एक लाख लोग देख रहे थे।' उन्होंने कहा कि, 'अच्छे लोगों के साथ कभी भी बुरी चीजें नहीं होंगी।'

अख्तर का मानना है कि सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोहली के लिए कोई भी कप्तानी किसी वरदान से कम नहीं हो सकती। शोएब ने कहा कि, 'उनका पूरा फोकस अब अपने क्रिकेट पर है। मैंने उनसे 110-115 शतक बनाने को कहा है।'

शोएब अख्तर ने विराट कोहली को एकदिवसीय विश्व कप के बाद अपने शरीर पर दबाव न डालने और फॉर्मेट का चयन करने की भी सलाह दी है। उनका मानना है कि हालांकि कोहली महान सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

अख्तर ने कहा कि, अगर मैं होता तो कहता कि यार विराट कोहली यह वर्ल्ड कप खेलकर छोड़ दे तू। हमें तो तेरी टेस्ट सेंचुरी चाहिए। आपको 100 शतक करने हैं, और जिस मर्जी एरा में सचिन से ज्यादा स्कोर कर लें, स्टैट्स बेहतर कर लें लेकिन यार जैसे बॉकिंग में मोहम्मद अली मोहम्मद अली है, वैसे ही माइकल जॉर्डन- जॉर्डन और सचिन, सचिन ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+