भारत ने साउथ अफ्रीका को लगाया फैंटा तो आई शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा के लिए क्या कहा
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद हर तरफ ख़ुशी का माहौल है। फैन्स झूमने को मजबूर हैं और भारतीय टीम का गुणगान कर रहे हैं। पाकिस्तान से भी भारतीय टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनमें एक नाम शोएब अख्तर का भी है।
शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने यह कर दिखाया। क्या बात की जाए, भारत की भावनाएं अभी हाई हैं। वे अहमदाबाद में हारे थे, मैं बार-बार कहता हूँ कि भारत न केवल वह टूर्नामेंट जीतने का हकदार था बल्कि इसका भी था।

अख्तर ने कहा कि हिंदुस्तान की टीम अविजित रही है, बहुत अच्छा खेली है। उनको बहुत बधाई। जिस तरह रोहित शर्मा ग्राउंड में गिर गए थे और रोने लगे थे। यह बहुत कुछ कहता है। जो गलती उनसे अहमदाबाद में हुई थी, वह आज उन्होंने पूरी कर दी।
गौरतलब है कि टीम इंडिया की जीत के तुरंत बाद रोहित शर्मा मैदान पर गिर गा थे और रोने लगे थे। उनके साथ कई अन्य खिलाड़ी भी रो रहे थे। हर किसी के आँखों में आंसू थे लेकिन ये ख़ुशी के आंसू थे। भारतीय टीम ने किसी आईसीसी इवेंट को जीतने के लिए 13 सालों का इंतजार किया था, ये उसके आंसू थे।
रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला था और धाकड़ बैटिंग करते हुए 76 रनों की पारी खेल टीम को 176 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। यहाँ से हार्दिक पांड्या, अर्शदीप और बुमराह ने अंतिम 5 ओवरों में कमाल कर दिया।
भारतीय टीम ने 7 रनों से रोमांचक मैच अपने नाम कर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और रोहित शर्मा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। वह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications