शोएब अख्तर के सयंम ने दिया जवाब, इंग्लैंड से करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर फूटा गुस्सा
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में बुरी तरह हार के बाद पाकिस्तान टीम की जबरदस्त किरकिरी हुई है। उनके अपने ही फैन्स अब टीम को ट्रोल कर रहे हैं। बांग्लादेश से हार के बाद इंग्लैंड ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पारी के अंतर से पराजित कर दिया।
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर का गुस्सा भी फूट पड़ा है। शोएब अख्तर ने टीम में चल रही चीजों को लेकर सवाल उठाया है। शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि अब तो आईसीसी भी यह सोचने लगी होगी कि क्या पाकिस्तान टीम का टेस्ट दर्जा समाप्त कर दिया जाए।

पीटीवी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि पाक टीम की स्थिति खराब है और पिछले एक दशक में यह लेवल नीचे गिरता चला गया है। मैच हारना खराब नहीं है लेकिन मैच तो करीबी अंतर वाला हो। इससे पता चल जाता है कि हम एक अच्छी टीम नहीं हैं।
शोएब अख्तर ने कहा कि फैन्स भी मांग करने लगे हैं कि पाक को अब टेस्ट खेलना बंद कर देना चाहिए। इंग्लैंड ने आपके सामने 800 रन जड़ दिए, बांग्लादेश जैसी टीम ने आपको पराजित कर दिया। मैंने कुछ कमेंट्स देखे हैं। अब तो आईसीसी सोच रही होगी कि टीमों को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। उनके टेस्ट दर्जे को भी क्या बरकरार रखना चाहिए? इससे आने वाली प्रतिभाओं के ऊपर असर पड़ने वाला है।
पूर्व तूफानी गेंदबाज ने यह भी कहा कि मेरे समय में तो ऐसे होता था कि कप्तान टीम का चयन करता था। अब कोच ही कप्तान से डरने लगे हैं। मैं चाहता हूँ कि पीसीबी इन सभी चीजों की तरफ ध्यान दे और मामले को संभाले।
गौरतलब है कि मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 556 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन इंग्लैंड ने दो कदम आगे जाते हुए 823 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी, इंग्लैंड ने पाक को एक पारी और 47 रनों से करारी शिकस्त दी।












Click it and Unblock the Notifications