Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल न होने पर निराश हुए शोएब अख्तर, दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका का मुकाबला अब 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से होगा। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच नहीं होने पर भारी अफसोस जताया है। इसके साथ ही उन्होंने पाक टीम के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार के बाद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- शर्मनाक हार, वास्तव में निराश, यह जगाने वाला कॉल है। अख्तर ने अपने वीडियो में तेज गेंदबाज जमान खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मैच आपने देख लिया है, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। और जितना मैच बना, जमान ने बनाया।

sri lanka vs pakistan

उन्होंने जमान का जिक्र करते हुए कहा कि, 'इस लड़के ने पीएसएल में बहुत अच्छी बॉलिंग की। शाहीन ने भी शानदार बॉलिंग की है लेकिन इसका क्रेडिट जमान को जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, और पाकिस्तान फाइनल खेलने का हकदार था। पूरी दुनिया पाकिस्तान को फाइनल खेलते देखना चाहती थी, लेकिन पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।'

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि, यहां पाक टीम की खूब आलोचना कर सकते हैं। टूर्नामेंट से बाहर होने पर हर चीज को लेकर आलोचना की जा सकती है। फेवरेट होकर भी आप बाहर हो गए हैं। दुर्भाग्य से पाकिस्तान और भारत का फाइनल कभी नहीं हुआ। यह एक मौका था। लेकिन श्रीलंका की टीम इस मौके की हकदार थी।

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने दो विकेट से जीता मैच
श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से 42 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 91 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+