'इसको आउट कर वर्ना ये अगले 5 सीजन हमको बहुत पिटेगा', शोएब अख्तर ने किया पुराने दिनों को याद

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के पूर्व दिग्गज भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के पूर्व दिग्गज भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला खेला जाता है तो उस मैच से खिलाड़ी अपने साथ कई यादों को बटोर लिए जाते हैं। वीरेंद्र सहवाग, शोएब अख्तर और गौतम गंभीर जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी भारत-पाक मैच पर अपने अनुभव शेयर करते रहे हैं।

फिर भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान

फिर भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार है। एशिया कप 2022 में होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पुरानी यादों का जिक्र किया है। पिछले कुछ सालों में भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेटिंग प्रतियोगिताओं में से कुछ का हिस्सा शोएब अख्तर भी रहे हैं। अख्तर ने अपनी पसंदीदा मैच को याद करते हुए बताया कि कैसे साल 1999 में कोलकाता में हुए एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप उनके करियर के लिए काफी अलग और खास रहा है।

एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप था अख्तर के लिए खास

एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप था अख्तर के लिए खास

शोएब अख्तर ने ईडन गार्डन्स में इस मैच की पहली पारी में 71 रन देकर चार विकेट झटके थे। शोएब अख्तर ने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों का विकेट चटकाया था। स्टार स्पोर्ट्स ने अख्तर का एक वीडियो एशिया कप से पहले अपने शो 'फ्रेनमीज' में शेयर किया है। इस वीडियो में अख्तर बताते हैं कि कैसे राहुल द्रविड़ उनकी तेज रफ्तार से आई गेंदों को रक्षात्मक तरीके से खेला करते थे।

वसीम अकरम ने अख्तर से कही थी यह बात

वसीम अकरम ने अख्तर से कही थी यह बात

पूर्व पाक गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया कि कैसे उन्होंने महान तेंदुलकर को पहली गेंद पर ही आउट करने का प्लान बनाया था। अख्तर ने कहा कि सलीम मलिक, अजहर महमूद और कप्तान वसीम अकरम ने सचिन को गेंद फेंकने से पहले कई तरह की बातें कर रहे थे। वसीम अकरम ने अख्तर से कहा था कि अगर तूने इसे नहीं आउट किया, तो ये अगले 5 सेशन हमको पिटेगा..

शोएब अख्तर को एडवाइज देने आए थे कई खिलाड़ी

शोएब अख्तर को एडवाइज देने आए थे कई खिलाड़ी

साल 1999 में ऐसा पहली बार था जब अख्तर और तेंदुलकर आमने-सामने आए थे। अजहर महमूद ने सचिन के मैदान पर आते ही शोएब अख्तर से कहा था कि वह सुनिश्चित करें कि डिलीवरी विकेटों पर ही गिरनी चाहिए। जबकि सलीम मलिक अख्तर को बाहर से वाइड गेंदबाजी करने के लिए कहा था। शोएब अख्तर उन लम्हों को याद करते हुए कहते हैं कि वह भारत के खिलाफ उनके पसंदीदा मैचों में से एक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+