शोएब अख्तर ने हार्दिक पांड्या को बनाया निशाना, जमकर उड़ाया भारत की हार का मजाक

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की 76 रनों की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अख्तर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका। उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी।

अख्तर ने कहा कि आज भारतीय गेंदबाजी की पोल खुल गई है। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को देखें, जिनकी ताकत 97-98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालना है, तो वह 94 की रफ्तार पर आ गए थे। उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस ने नो-लुक छक्का जड़ दिया।

T20 World Cup 2026

पांड्या-दुबे की गति का बनाया मजाक

शोएब अख्तर यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम इंडिया के ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की गति का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं जो अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को डरा देंगे। अगर आप उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी देंगे, तो प्रोटियाज बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।

अश्विन ने भी दी प्रतिक्रिया

सिर्फ अख्तर ही नहीं, बल्कि भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अक्षर पटेल जैसे मैच विनर को बाहर बैठाकर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि आईपीएल के मैच-अप्स अपनी जगह ठीक हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में आपको अपनी टीम स्थिर रखनी चाहिए।

टूट गया जीत का सिलसिला

गौरतलब है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों की पिटाई हुई और हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में 20 रन लुटाए थे। हार्दिक पांड्या बैटिंग में भी कुछ नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने लीग चरण में अपने सभी चारों मैचों में जीत दर्ज की थी और सुपर आठ में अफ्रीकी टीम के सामने जीत का सिलसिला टूट गया। अब सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया को अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के अलावा बाकी टीमों के ऊपर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+