'पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को कभी हरा नहीं सकता', 28 साल से लगातार मिल रही हार से बौखलाए शोएब अख्तर
Australia vs Pakistan, 2nd Test Shoaib Akhtar: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त फाइटबैक करते हुए मैच को कुछ समय के लिए रोमांचक बनाया। लेकिन वह जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान की टीम को 79 रनों से इस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान सीरीज भी गंवा बैठी।
28 साल से लगातार मिल रही हार: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम के लिए टेस्ट मैच जीतने का सपना बहुत पुराना है। पिछले 28 सालों में खेले गए 16 टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को लगातार हार झेलने पड़ी है। पिछले 28 सालों से पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत तो दूर वहां एक मुकाबला ड्रॉ भी नहीं करा सकी है। पाकिस्तान को इस मैच में मिली हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी उन्हें तगड़ा नुकसान पहुंचा है।

शोएब अख्तर ने बताई हार की वजह: इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। शोएब अख्तर ने लिखा कि यही ऑस्ट्रेलिया टीम की माइंडसेट है। वह आपको विश्वास दिलाते हैं कि आप उन्हें कभी नहीं हरा सकते।
237 रनों पर सिमटी पाकिस्तान: बता दें कि दूसरी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य था। टेस्ट मैच में अभी भी दो दिन बचे हुए थे। ऐसे में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ अगर चाहते तो वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते थे। लेकिन 318 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 237 रन ही बना सकी।
मसूद ने खेली कप्तानी पारी: पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शान मसूद ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। जबकि बाबर आजम ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं आगा सलमान ने भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। जबकि मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 35 रन निकले। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट लिए। उन्होंने मैच की दोनों ही पारियों में पांच-पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications