BJP नेता से खुलेआम भिड़ गई शिवम दुबे की पत्नी, कहा- खबर लेने का वक्त आ गया है...
Shivam Dube Wife Anjum Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी की पत्नी अंजुम खान चर्चाओं में बनी हुई हैं। अंजुम खान की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। अंजुम की इंस्टाग्राम स्टोरी में भाजपा नेता नाजिया इलाही खान की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इतना ही नहीं मुसलमानों से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। बता दें कि नाजिया इलाही खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की सदस्य हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल
अंजुम खान के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर आप हमारे पैगंबर मुहम्मद का सम्मान नहीं करते हैं, तो आप चाहे जिंदा हों या मुर्दा, अपमान के हकदार हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग #ArrestNaziaElahiKhan ट्रेंड करने लगा।

खबर लेने का वक्त आ गया है...
उन्होंने आगे लिखा कि सभी साथियों से गुजारिश है अब इस नाजिया खान की खबर लेने का वक्त आ गया है। मुसलमानों के खिलाफ बोलते बोलते अब ये हमारे आका के बारे में भी बेहूदा बाते कर रही है। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने अंजुम की पोस्ट की निंदा की और इसे नाज़िया इलाही खान के खिलाफ़ हिंसा भड़काने वाला बताया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, लेकिन अंजुम ने कुछ ही घंटों में इसे डिलीट कर दिया। इस विवाद पर लगातार दिग्गजों की भी प्रतिक्रियां भी सामने आ रही है।
नाजिया ने दिया जवाब
नाजिया ने अंजुम की पोस्ट पर कड़ा जवाब देते हुए लिखा कि मैडम, आपने एक हिंदू से शादी की है। इस्लाम, शरिया के अनुसार अब आप इस्लाम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेटर और CSK खिलाड़ी शिवम दुबे की पत्नी आप मेरे खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली भड़काऊ, झूठी, मनगढ़ंत कहानी पोस्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications