भारतीय क्रिकेटर की मुस्लिम पत्नी का भावुक पोस्ट, इंग्लैंड में खेल रहा पति, ऐसा क्या लिखा जिसकी हो रही चर्चा
शिवम दुबे इस समय इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ खेल रहे हैं। टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं और वहां पहले मैच में टीम ने जीत दर्ज कर ली। शिवम दुबे को बैटिंग करने का मौका नहीं मिल पाया। दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले उनकी पत्नी ने भावुक बातें कही।
शादी की सालगिरह के दिन शिवम की पत्नी अंजुम ने कुछ ऐसा लिखा, जो चर्चा का विषय बन गया और फैंस भी उसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अंजुम ने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया है, जो कुछ ही पलों ने तेजी से वायरल हो गया। इसमें दिल की बात लिखी है।

पोस्ट के कैप्शन ने जीत लिया लोगों का दिल
शिवम और उनकी पत्नी अंजुम के प्यार भरे पलों का वीडियो नजर आ रहा है। इसमें दोनों के बीच प्यार भरी बातों और डायलॉग का मिश्रण है। अंजुम ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि हमारी खूबसूरत पुरानी यादों के नाम। बेशुमार प्यार, हंसी, मस्ती और साथ बिताए हर अनमोल पल। तुम सिर्फ मेरे प्रिय जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हो। अब तक का यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है और इंशाअल्लाह हमारा यह खूबसूरत सफर हमेशा यूं ही चलता रहे। हमको शादी की सालगिरह मुबारक हो।
शिवम के फैंस को यह वीडियो खासा पसंद आया है और इसके ऊपर कमेंट्स की बारिश भी देखने को मिली है, वह इंग्लैंड में टी20 सीरीज के दौरान प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।
हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी
साल 2021 में आज ही के दिन शिवम दुबे और अंजुम खान शादी के बंधन में बंध गए थे। अंजुम मुस्लिम हैं इसलिए शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के रीति-रिवाजों के तहत हुई थी। अंजुम और शिवम का एक बच्चा भी है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई तक शिवम दुबे ट्रेन से गए थे और किसी को खबर तक नहीं लगने दी।


Click it and Unblock the Notifications
