RCB vs CSK: 111 मीटर लंबा छक्का, शिवम दुबे ने खोला राज, पापा को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings, Shivam Dube: महेंद्र सिंह धोनी की टीम में आने के बाद शिवम दुबे के खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल चुका है।

RCB vs CSK, 24th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया।
शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी: आरसीबी के खिलाफ शिवम दूबे ने ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी लगाने का काम किया। शिवम के बल्ले से इस मैच में कुल 5 छक्के निकले। आरसीबी के गेंदबाजों पर शिवम दुबे पूरी तरह से हावी नजर आए। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी दुबे की बल्लेबाजी को देख हैरान रह गए।
111 मीटर लंबा छक्का: अपनी इस पारी के दौरान शिवम दुबे ने 111 मीटर का लंबा छक्का भी लगाया। हर्षल पटेल की गेंद पर शिवम दुबे ने एक लंबा छक्का लगाया। ये छक्का 111 मीटर दूर गई, गेंद भी स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी। हर्षल पटेल दुबे की शॉट को देखकर हक्के-बक्के रह गए।
पापा के लिए कही यह बात: अपनी इस विस्फोटक पारी के बाद शिवम दुबे ने अपने पापा को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। इंटरव्यू में दुबे ने हंसते हुए बताया कि उनके पापा ने उन्हें काफी प्रोटीन खिलाया है और उसी की बदौलत वो इतने बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं। दुबे का यह बयान वायरल हो रहा है।
मैंने बल्लेबाजी का आनंद लिया: अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि मैदान का आकार और विकेट अच्छा था और मुझे जो आज़ादी मिली, उसका मैंने आनंद लिया। किसी भी ट्रैक पर 226 काफी होना चाहिए। दुबे के अलावा चेन्नई के लिए डेविन कॉन्वे ने भी शानदार बल्लेबाजी की।
कॉन्वे ने बनाए 45 गेंद पर 83 रन: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कॉन्वे ने महज 45 गेंद पर 83 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। कॉन्वे ने तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे के साथ 37 गेंद पर 80 रन की पार्टनरशिप कर चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications