‘टाइम पर नहीं पहुंचे एयरपोर्ट, फ्लाइट छूटी’, बोर्ड ने स्टार कैरेबियाई खिलाड़ी को किया T20 WC से बाहर
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिमरोह हेटमायर टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। हैरान करने वाली बात ये हैं कि वो चोट के चलते टीम से बाहर नहीं हुए, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट ना पकड़ पाने के कारण टूर्नामेंट से अपनी जगह खो बैठे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर कर दिया है।

ब्रुक्स की हुई एंट्री
विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शिमरोन हेटमायर को टी20 वर्ल्ड कप की टीम से ड्रॉप करने के बाद शमराह ब्रुक्स को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। इससे पहले जब 14 सितंबर को इस मेगा इवेंट के लिए टीम का ऐलान किया गया था, तब ब्रुक्स का नाम 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में शामिल नहीं था। खैर, किसी ने सही ही कहा है कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। ब्रुक्स ने अभी तक 11 T20I मैचों में 107 के स्ट्राइक रेट से कुल 214 रन बनाए हैं।

रिशेड्यूल फ्लाइट भी हुई मिस
शिमरोन हेटमायर के पास ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ने के दो मौके थे, लेकिन उन्होंने दोनों को गंवा दिया। दरअसल, बोर्ड पहले ही उनकी एक फ्लाइट रिशेड्यूल कर चुका था लेकिन वह उसे भी नहीं पकड़ पाए। इसके चलते ही गुस्साए बोर्ड ने ये बड़ा कदम उठाया और हेटमायर जैसे खिलाड़ी को ड्रॉप कर दिया। शिमरोन हेटमायर टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है और वह टीम के लिए विश्व कप में एक बड़ी भूमिका निभा सकते थे।

सामने आया बोर्ड का बयान
क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, "आज दोपहर हमने CWI के निदेशक मंडल को सूचित किया कि चयन पैनल ने सर्वसम्मति से हमारे टी20 विश्व कप टीम में शिमरन हेटमायर को शमराह ब्रूक्स के साथ बदलने का फैसला किया है। जबकि हमने पारिवारिक कारणों से शिमरोन की फ्लाइट को शनिवार से सोमवार तक बदल दिया था, उसे यह स्पष्ट कर दिया गया था कि अगर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में कोई और देरी और समस्याएं होती हैं, तो हमारे पास उसके रिप्लेसमेंट के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा, जैसा कि हम इस अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन की तैयारी के लिए टीम की क्षमता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं।"

वर्ल्ड कप के लिए विंडीज की टीम वेस्टइंडीज
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक करियाह, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शमराह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, अकील होसिन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications