शिखर धवन मरते दम तक नहीं भूलेंगे विराट कोहली की वो बात, गब्बर ने बयां की पूरी घटना
Shikhar Dhawan will not forget one thing of Virat Kohli till death, Gabbar has told the whole incident
Shikhar Dhawan: शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम की ऐसे खिलाड़ी थे, जो मैदान के अंदर और बाहर हमेशा मुस्कुराते रहते थे। धवन के साथ खेलने वाला हर खिलाड़ी उनको बेहतरीन इंसान बताता है। किसी के साथ धवन का झगड़ा या तकरार देखने को नहीं मिली।
चैम्पियंस ट्रॉफी की जब भी चर्चा होती है, तो शिखर धवन का नाम आना लाजमी है। साल 2013 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया था। शिखर धवन का बल्ला जमकर चला था। उनके साथ रोहित शर्मा ने भी अच्छी बैटिंग की थी।

उसी चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट कोहली भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे थे। टीम इंडिया ने खिताब जीतने के बाद सेलिब्रेशन किया था। ट्रॉफी के साथ विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया था, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। गब्बर ने उस घटना का जिक्र किया है।
शिखर धवन उस बात को कभी नहीं भूलना चाहते, जो विराट कोहली ने की थी। दक्षिण कोरिया का एक गाना गंगनम स्टाइल काफी प्रसिद्ध हुआ था। हर कोई इस गाने के बजते ही थिरकने पर मजबूर हो जाता था। विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा किया था।
Shikhar Dhawan क्या पसंद आया
ट्रॉफी मिलने के बाद होने वाले फोटो सेशन में कोहली ने इस गाने पर डांस करना शुरू कर दिया था। उनको देखकर हर कोई हँसने पर मजबूर हो गया। शिखर धवन को यह पल काफी पसंद आया था। धवन ने कहा कि 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली द्वारा किया गया वह डांस मैं हमेशा याद रखूंगा।
Shikhar Dhawan का बल्ला जमकर बोला था
उल्लेखनीय है कि 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में शिखर धवन टॉप स्कोरर रहे थे। सभी देशों के खिलाड़ी इस मामले में उनसे पीछे थे। गब्बर के बल्ले से 5 मैचों में 363 रन आए थे। उन्होंने 2 शतकीय पारियां खेली और एक अर्धशतक भी जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications