2 साल बाद बेटे जोरावर से मिलकर भावुक हुए धवन, VIDEO शेयर कर बोले- ये पल हमेशा याद रहेंगे
नई दिल्ली, 20 जनवरी: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से 2 साल बाद मिले और इस दौरान उनकी जो भावनाएं उमड़ी उसका एक छोटा सा हिस्सा उन्होंने वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ भी शेयर किया। शिखर धवन का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है और कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते वह अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के प्रोटोकॉल और प्रतिबंध काफी सख्त हैं जिसके चलते शिखर धवन 2020 के बाद से अपने बेटे से मुलाकात नहीं कर पाए थे।

जोरावर अगस्त 2020 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर चला गया था
शिखर धवन का बेटा जोरावर अगस्त 2020 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर चला गया था। अब इस पुनर्मिलन के मौके पर धवन इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, "2 साल बाद मैं अपने बेटे से मिला हूं। उसके साथ खेलना, उसको गले लगाना, बातें करना बहुत इमोशनल पल है ये, वह लम्हे हैं जो हमेशा याद रहेंगे।
शिखर धवन के जीवन के पिछले दो-तीन साल काफी खराब रहे क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम में तीनों फॉर्मेट के पक्के खिलाड़ी अब नहीं रहे और व्यक्तिगत जीवन में भी उनको तलाक का सामना करना पड़ा। शिखर धवन ने जो शादी की थी वह उनकी पूर्व पत्नी की दूसरी शादी थी और वे ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। शुरुआत में इस जोड़ी की गाड़ी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह फास्ट ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखाई दी। इन दोनों की कई तरह की पोस्ट और वीडियो इंस्टाग्राम पर भरी पड़ी थी लेकिन अचानक तलाक के बाद जैसे सब कुछ थम सा गया।
क्रिकेट से मिले समय को बेटे से मुलाकात में लगाया-
शिखर धवन टेस्ट टीम में अपनी जगह खो चुके हैं और उनको T20 इंटरनेशनल में भी नहीं चुना जाता है और वह कम से कम एक और महीने तक क्रिकेट से खाली रहेंगे। ऐसे में तर्जुबेकार खिलाड़ी ने खाली समय का फायदा अपने बेटे से मुलाकात के लिए उठाया है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाई दिया था। लेकिन यहां भी किस्मत ने ऐसा खेल किया कि उनको कोरोना की चपेट में आने के बाद शुरुआत के दो वनडे मुकाबलों से हाथ धोना पड़ा। यह सीनियर बल्लेबाज तीसरे वनडे में लौटाया लेकिन तब तक भारत धवन के बिना वह सीरीज बहुत आराम से जीत चुका था। अब भारतीय टीम को अगला वनडे जुलाई में खेलना है।

पंजाब किंग्स के कप्तान बन सकते हैं धवन-
इसी बीच धवन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में फिर से मैदान पर लौटेंगे जहां पर वे पंजाब किंग्स को रिप्रेजेंट कर रही होंगे। इसी बीच शिखर धवन आईपीएल में कप्तानी की भूमिका में वापस भूमिका में लौट सकते हैं। वे पंजाब किंग्स की कमान संभालने के दावेदारों में से एक हैं। मुश्किल दौर से गुजर रहे शिखर धवन को आईपीएल 2022 की महा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.6 करोड रुपए में खरीदा था। हालांकि शिखर धवन के सामने मयंक अग्रवाल भी एक और योग्य कप्तानी के दावेदार होंगे। यह फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने कप्तान की घोषणा कर देगी। पिछली बार यह भूमिका केएल राहुल ने निभाई थी जो इस बार लखनऊ सुपर जाईंट्स की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications