Shikhar Dhawan: 'बीवी का फोन आया, रोते हुए बोली- I am Sorry बाबू...' शिखर धवन का वायरल हुआ Video

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के गब्बर सिंह और विस्फोटक क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

Shikhar Dhawan

विश्वकप 2023 की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली तो वहीं उनकी शादी भी टूट गई। हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शिखर और आयशा के रिश्ते को कानूनी तौर पर अलग कर दिया है, हालांकि दोनों लंबे वक्त से साथ नहीं थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अपने जीवन के इतने बड़े उथल-पुथल से गुजर रहे शिखर धवन का एक वीडयो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजेदार ढंग से अपनी एक्स पत्नी आयशा पर फिरकी ली है और इसी वजह से ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये वीडियो खुद धवन ने ही शेयर किया है जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

'भगवान ऐसी बीवी सबको दे...'

इस वीडियो में धवन लिपसिंग करते हुए नजर आ रहे है और पीछे से बैकग्राउंड से आवाज आती है कि- 'आज बीवी का कॉल आया, वो जोर-जोर से रो रही थी। माफी मांग रही थी। कह रही थी आई एम सो सॉरी बाबू। तुम जैसे कहोगे वैसे रहूंगी। जैसे रखोगे वैसे रहूंगी। बस तुम घर आ जाओ। उसकी बातें सुन मेरा भी मन भर आया। पता नहीं किसकी बीवी थी, भगवान ऐसी बीवी सबको दे।'

'शिखर धवन आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत हो'

धवन के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि-'शिखर धवन आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत हो, आपको जीवन की हर खुशियां मिले।' आपक बता दें कि इससे पहले भी धवन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर थे, वो वीडियो भी काफी इमोशनल था।'

शिखर और आयशा मुखर्जी की शादी 9 साल चली

आपको बता दें कि शिखर और आयशा मुखर्जी की शादी 9 साल चली। दोनों को शादी से एक बेटा जोरावर है, जिससे मिलने का अधिकार कोर्ट ने जोरावर को दिया है। आपको बता दें कि शिखर की ये पहली शादी और आयशा की ये दूसरी शादी थी। आयशा ऑस्ट्रेलियाई हैं। उनका पहली शादी से दो बेटियां हैं। शिखर धवन ने आयशा से साल 2012 में शादी की थी। साल 2014 में जोरावर का जन्म हुआ था। आयशा की मां बंगाली और पिता ऑस्ट्रेलिया के हैं।

'तलाक एक बेहद गंदा शब्द है और मुझे पता नहीं था'

दोनों के तलाक की खबरें तब सामने आई थीं, जब आयशा की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'तलाक एक बेहद गंदा शब्द है और मुझे पता नहीं था कि मुझे दोबारा इसे झेलना पड़ेगा, ये घनघोर निराशा वाला पल है।' जबकि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने अपनी शादी के फेल होने का जिम्मेदार खुद को ठहराया था और दूसरी शादी की संभावनाओं से इंकार नहीं किया था।'

167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए

गौरतलब है कि विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन का वनडे करियर शानदार रहा है। धवन ने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए हैं। जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+