शिखर धवन बन सकते हैं एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन की T20 फॉर्मेट में वापसी हो सकती है। शिखर धवन 36 साल के हो चुके हैं और चयनकर्ताओं ने उनसे आगे के विकल्प देखने शुरू कर दिए है, जिसमें शुभ्मन गिल ने सबसे ज्यादा आगे बढ़कर अपनी पहचान भी बनाई है।
भारत के पास अब नियमित क्रिकेट में गिल पहली पसंद की ओपनर है और शिखर धवन के लिए दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं, लेकिन एशियन गेम्स एक बार फिर से इस खिलाड़ी की किस्मत खोल सकते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई 7 जुलाई को होने वाली सालाना जनरल मीटिंग में यह फैसला करेगा कि अपनी टीम को एशियन गेम्स भेजना है।
इस मीटिंग में अन्य कई चीजों पर भी मुद्दे होंगे लेकिन एशियन गेम्स का मामला काफी दिलचस्प नजर आता है क्योंकि इन खेलों में आमतौर पर क्रिकेट नहीं खेला जाता है। पिछली बार जब एशियन गेम्स में क्रिकेट खेला गया था तो वह 2014 में हुआ था।
इस बार एशियन गेम्स सितंबर के अंत में होंगे और अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद समाप्त हो जाएंगे। यह गेम पिछले साल होने थे लेकिन कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के खतरे के चलते अब 2023 तक के लिए स्थगित हो चुके थे।
क्रिकेट इस खेल में 37वें स्पोर्ट्स के तौर पर शामिल होगा। बीसीसीआई इसके लिए महिलाओं की नियमित टीम को भेजेगा, लेकिन भारत की बी टीम जाएगी क्योंकि मेन टीम विश्व कप 2023 की तैयारियों में व्यस्त होगी। भारत की टीम के कप्तान के तौर पर धवन बीसीसीआई को उपयुक्त विकल्प नजर आते हैं क्योंकि उन्होंने पहले भी यह काम बखूबी निभाया है।
इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी बीसीसीआई ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अपनी टीम भेजी थी। टी20 फॉर्मेट की सफलता ने क्रिकेट के लिए मल्टीइवेंट में नए दरवाजे जरूर खोले हैं।












Click it and Unblock the Notifications