फैंस कितना भी शोर मचाएं, 'सिलेक्टरों ने 2023 वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज की जगह पक्की कर दी है'

शिखर धवन इस समय रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं जहां पर वह भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में लीड कर रहे हैं। रोहित और कोहली के बाद सबसे सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद शिखर धवन के भविष्य पर हमेशा एक तलवार लटकी रहती है क्योंकि उन्होंने टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट में अपनी जगह गंवा दी है। इसके अलावा शिखर धवन की टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं।

शिखर धवन की जगह पर सवाल

शिखर धवन की जगह पर सवाल

शिखर धवन फिर भी कोई 50 ओवर का मुकाबला मिस नहीं करते हैं। कम से कम पिछले 2 साल से तो यही हुआ है। वह उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल होने वाले 50 ओवर फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि जब भी वे कम स्कोर पर आउट होते हैं तो उनकी टीम में जगह पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिला जब उन्होंने 16 गेंद पर 4 रनों की पारी खेली और भारत ने यह मुकाबला 9 रनों से हारा था।

2023 वर्ल्ड कप के लिए टीम में लगभग जगह पक्की

2023 वर्ल्ड कप के लिए टीम में लगभग जगह पक्की

पूर्व विकेटकीपर सबा करीम कहना है कि शिखर धवन 2023 वर्ल्ड कप के लिए टीम में लगभग जगह पक्की कर चुके हैं। करीम ने इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए कहा, शिखर धवन की जगह भारतीय टीम में पक्की हो चुकी है। उनके ऊपर हर समय दबाव डालने की कोई जरूरत नहीं है। एक या दो मैच ऐसे होंगे जहां पर वे रन नहीं करेंगे। मुझे लगता है चयनकर्ताओं ने यह तय कर लिया है कि अगले साल 50 ओवर के विश्व कप में रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम इंडिया के ओपनर होंगे।

शार्दुल ठाकुर के लिए मुश्किलें

शार्दुल ठाकुर के लिए मुश्किलें

करीम ने यह भी कहा कि आलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए टीम में पहली पसंद के तौर पर जगह बनाना मुश्किल होगा। वे गेंद और बल्ले से कितना भी अच्छा प्रदर्शन कर लिया ले इसके बावजूद उनकी जगह पक्की होनी मुश्किल है क्योंकि वह स्ट्राइक बॉलर नहीं है और ना ही टीम में एक प्योर बल्लेबाज की हैसियत से खेल सकते हैं। जबकि दूसरी और हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त काम किया है। वह लोअर मिडल ऑर्डर पर बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और भारत के लिए तीसरे या चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या में एक बड़ा फर्क है

शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या में एक बड़ा फर्क है

करीम कहते हैं कि, शार्दुल ठाकुर काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं लेकिन हार्दिक पांड्या एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर है जबकि ठाकुर एक गेंदबाजी आलराउंडर हैं। यह बड़ा फर्क है। हम निश्चित तौर पर शार्दुल ठाकुर को तराश सकते हैं। लेकिन मैं भारतीय क्रिकेट टीम में सफेद बॉल क्रिकेट में उनको टीम का नंबर एक या दो गेंदबाज बनते हुए नहीं देखता हूं। वे केवल तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल सकते हैं। वे अगर बल्लेबाजी करते हैं तो फिर यह और भी बोनस की बात होगी।

ये भी पढ़ें- राफेल नडाल बने पिता, पत्नी मारिया ने दिया पहले बच्चे को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+