टीम इंडिया के गब्बर का पाकिस्तान से है सॉलिड कनेक्शन, जानिए कैसे?

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका परिवार पहले पाकिस्तान के कराची में रहता था।

Shikhar Dhawan

भारतीय टीम में गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की वजह से धवन को लंबे समय से टीम में मौका नहीं मिला है। ऐसे में शिखर धवन में द लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पाकिस्तान कनेक्शन को बताया है। जी हां, शिखर धवन का पाकिस्तान कनेक्शन सुनकर आप हैरान जरूर हुए होंगे, क्योंकि यह तो हर कोई जानता है कि धवन दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना बचपन दिल्ली में ही बिताया है और दिल्ली के लिए ही क्रिकेट खेला है, लेकिन फिर शिखर धवन का पाकिस्तान से कनेक्शन है।

धवन के दादाजी रहते थे कराची में

दरअसल, शिखर धवन ने बताया है कि उनके दादा जी पाकिस्तान के कराची में रहते थे, तब देश का विभाजन नहीं हुआ था। धवन ने बताया कि बंटवारे से पहले उनके दादा जी कराची में रहते थे। बंटवारे के बाद वो पंजाब के लुधियाना में आए थे और अपना कारोबार शुरू किया था। धवन ने बताया कि दादाजी कराची में रहते थे, मेरी पूरी फैमिली वहीं थी, लेकिन बंटवारे के बाद वो पंजाब आ गए और फिर लुधियाना के पिंड जीरा रहे। मेरे पिताजी का जन्म लुधियाना में ही हुआ था और वहीं उनकी परवरिश हुई।

लुधियाना से दिल्ली आया था परिवार

धवन ने आगे बताया है कि मेरे पिताजी ने लुधियाना में चप्पल का बिजनेस शुरू किया जो काफी अच्छा चला, लेकिन फिर मेरे पिताजी दिल्ली आ गए और शायद दिल्ली आने से पहले वो मुंबई भी रहे थे। दिल्ली आने के बाद वो विकासपुरी पॉकेट बी में रहने लगे, वहीं मेरा भी जन्म हुआ था। पिताजी ने दिल्ली में भी चप्पलों की फैक्ट्री शुरू की। फिर मेरे पापा भी दादाजी के साथ ही काम पर जाते थे। फिर मेरे पापा ने दादाजी से एक फैक्ट्री खरीद ली, वो आज भी उनके पास है, पापा मेरे बिजनेस करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+