Sophie Shine Net Worth: क्या शिखर धवन से ज्यादा अमीर हैं उनकी नई दुल्हन? दोनों की नेटवर्थ में कितना है फर्क
Sophie Shine Net Worth: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे हैं। फैंस के बीच अपनी दूसरी शादी के कारण शिखर धवन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आयरलैंड की रहने वाली उनकी मंगेतर सोफी शाइन ने 'गब्बर' के जीवन में खुशियां बिखेरने का काम किया है। हाल ही में संगीत और मेहंदी समारोहों की उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
कॉर्पोरेट जगत का बड़ा नाम हैं सोफी शाइन (Sophie Shine Net Worth)
शिखर धवन की पार्टनर के रूप में पहचानी जाने वाली सोफी शाइन का अपना एक दमदार करियर है। आयरलैंड के लिमेरिक की रहने वाली सोफी ने मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में दुबई और अबू धाबी के कॉर्पोरेट जगत में एक स्थापित नाम हैं। सोफी 'नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' जैसी वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म में 'सेकंड वाइस प्रेसिडेंट' और 'प्रोडक्ट कंसल्टेंट' के रूप में कार्यरत हैं। उनका कार्य मुख्य रूप से बिजनेस ग्रोथ और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी को ऑप्टिमाइज करना है।

कितनी है सोफी शाइन की कुल नेट वर्थ
सोफी की संपत्ति उनके कॉर्पोरेट अनुभव की देन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन की कुल नेट वर्थ (कुल संपत्ति) लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर उनकी मासिक आय करीब 2.5 से 3 लाख रुपये (लगभग $3,000) है। वहीं शिखर धवन की कुल नेटवर्थ 125 करोड़ रुपये के आस-पास है। लिहाजा दोनों की नेटवर्थ में काफी अंतर है।
प्री-वेडिंग फंक्शन्स में सोफी ने बिखेरा जलवा
आमतौर पर फॉर्मल और वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखने वाली सोफी ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भारतीय पहनावे को जिस खूबसूरती से अपनाया, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। सोफी ने गोल्डन शिम्मेरी लहंगे और भारी गहनों के साथ अपना 'देसी लुक' पूरा किया। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर 'महंगी वाली बार्बी डॉल' जैसा करार दिया गया।
जहां अक्सर दुल्हनें मेहंदी में भारी कपड़ों में दिखती हैं, वहीं सोफी ने एक 'सिंपल ब्राउन टैंक टॉप' पहनकर मेहंदी लगवाई। उनका यह 'कम्फर्टेबल ब्राइड' लुक युवाओं के बीच नया ट्रेंड बन गया है। उनके हाथों पर पारंपरिक भारतीय डिजाइन जैसे हाथी और मोर की बारीकी से मेहंदी सजाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications