'इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा', धवन ने चोटिल जडेजा के सामने किया जमकर डांस

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवींद्र जडेजा और खुद का एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली, 24 सितंबर। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवींद्र जडेजा और खुद का एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन चोटिल रवींद्र जडेजा के पास जाकर एक अलग ही अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। शिखर धवन अक्सर अपने मस्तमौला अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Shikhar Dhawan

धवन का मजाकिया अंदाज फैंस कर रहे हैं पसंद

शिखऱ धवन का यह मजाकिया अंदाज क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। धवन द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम रील में रवींद्र जडेजा चोट से रिकवरी करने की कोशिश में जुटे हुए दिखाई पड़ते हैं। एशिया कप में चोट के कारण रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद वह अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

'इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा'

इस वीडियो में शिखऱ धवन किसी गाने पर नहीं बल्कि एक फिल्मी डॉयलोग पर फनी अंदाज डांस कर रहे हैं। वीडियो में जडेजा स्ट्रेचर पर बैठे हैं और उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई है, तभी पीछे से डांस करते हुए गब्बर आते हैं। धवन का डांस देखकर रवींद्र जडेजा उनकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इसकी शादी करवा दीजिए। जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा।।

शिखर धवन नहीं हैं टी-20 टीम का हिस्सा

आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने बल्ले से अक्सर रनों की बौछार करने वाले शिखर धवन मौजूदा भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी धवन का नाम टीम में नहीं हैं। शिखर धवन भी अपना पूरा फोकस वनडे क्रिकेट की तरफ कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह भारत के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+