Shikhar Dhawan Birthday: क्यों कहा जाने लगा शिखर धवन को 'गब्बर', क्या है इसकी दिलचस्प कहानी
Shikhar Dhawan Birthday: शिखर धवन भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका बल्ला आईसीसी टूर्नामेंट्स में जमकर बोलता था। अब वह संन्यास लेकर विदेशी लीग्स में खेल रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है और वह 39 वर्ष के हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में अपना डेब्यू करने वाले धवन मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और वर्ल्ड क्रिकेट में छा गए।
टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करते ही धवन ने तबाही मचा दी थी। वह 187 रनों की पारी खेल हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। यहाँ से उनका असली सफर शुरू होता है और फिर वह पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। हर समय उनका मुस्कुराता चेहरा फैन्स को पसंद आता है।

हालांकि उनकी मुस्कान के पीछे बड़ा दर्द भी छुपा है। खुद से दस साल बड़ी आयशा मुखर्जी से उनकी शादी हुई और एक बच्चा भी है लेकिन यह रिश्ता नहीं टिका। आयशा के साथ ही धवन का बच्चा जोरावर रहता है और वह उनको देखने तक के लिए तरस जाते हैं।
इन सबके बीच धवन का नाम गब्बर कैसे पड़ा, यह दिलचस्प कहानी है। एक रणजी मुकाबले के दौरान धवन फील्डिंग कर रहे थे और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने बड़ी भागीदारी कर दी थी। खुद के प्लेयर्स हताश और निराशा दिखे, तो धवन ने शोले फिल्म का एक डायलॉग बोला। धवन ने कहा 'बहुत याराना है सूअर के बच्चों,' यह संवाद अमजद खान के ऊपर फिल्माया गया था। साथी प्लेयर्स धवन की यह बात सुनकर हँसने लगे और बाद में उनको गब्बर कहा जाने लगा। शोले में अमजद खान का नाम गब्बर था।
शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 34 मुकाबले खेलकर 2315 रन बनाए। 7 शतक और 5 अर्धशतक उनके बल्ले से आये। एकदिवसीय क्रिकेट में धवन के बल्ले से 167 मुकाबलों में 6793 रन बनाए और 17 शतकीय पारियां खेली। उनके बल्ले से 39 अर्धशतक भी आए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धवन ने 68 मैचों में 1759 रन बनाए।
आईपीएल में साल 2008 में डेब्यू करने वाले धवन ने इस लीग में काफी लम्बे समय तक अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए। आईपीएल में धवन ने 2 शतक और 51 अर्धशतक जमाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications