टीम इंडिया में वापसी को लेकर अब समझ चुके हैं भुवनेश्वर कुमार, खुलकर की दिल की बात

विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है। एशिया कप में भी उन्हें टीम से बाहर रखा गया। लंबे समय से टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार काफी निराश नजर आ रहे हैं।

हालांकि उन्होंने खुलकर टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के खिलाफ कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि मैं भारतीय टीम में वापसी पर फोकस नहीं कर रहा हूं।

bhuvneshwar kumar

भुवनेश्वकर कुमार पिछले साल टी-20 विश्वकप से टीम से बाहर हैं। भूवी तकरबीन एक दशक तक भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज रहे हैं। लेकिन जिस तरह से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज के तौर पर उभरे उसके चलते भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर होना पड़ा।

भुवनेश्वकर कुमार आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में गेंदबाजी करते नजर आए थे। उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे, इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 8.33 फीसदी थी।

हाल ही में भुवनेश्वकर कुमार ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसी स्टेज में पहुंच जाएं जहां आपको पता है कि आप बतौर तेज गेंदबाज कुछ साल ही क्रिकेट और खेलेंगे तो आपको दुख देता है, मैं उसी स्टेज पर पहुंच गया हूं। भुवी ने कहा कि मैं टीम का हिस्सा नहीं हूं और इससे मुझे दिक्कत नहीं होती है।

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हां मैं भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन इसकी मुझे चिंता नहीं होती है। ऐसा नहीं है कि मैं कुछ अलग कोशिश कर रहा हूं या इसकी कोई योजना बना रहा हूं ताकि मैं टीम में वापसी कर सकूं। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहा हूं।

मैं सिर्फ टीम में वापसी के लिए नहीं खेल रहा हूं, मैं सिर्फ वही कर रहा हूं जिससे अच्छा क्रिकेट खेल सकूं। हो सकता है कि मैं टीम में वापसी कर सकूं, लेकिन मेरा फोकस वो नहीं है। कोई भी लीग हो या कोई भी प्रारूप है, मैं खेलना चाहता हूं, मैं अपना योगदान देना चाहता हूं। चीजें अगर बेहतर हुईं तो मैं टीम में आऊंगा, लेकिन मेरा पूरा फोकस उसपर नहीं है।

बता दें कि मार्च 2023 में भुवनेश्वकर कुमार को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, इसमे भी भुवनेश्वकर कुमार को जगह नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+