मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा शार्दुल ठाकुर का किट बैग, हरभजन ने मजेदार अंदाज में सुलझाई ये समस्या

शार्दुल ठाकुर का नाम ऑस्ट्रेलिया जाने वाले खिलाड़ियों की ताजा लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के रिजर्व बॉलर दीपक चाहर चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं जिसके बाद बीसीसीआई ने तीन तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है। ये खिलाड़ी हैं- शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज। लेकिन ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले शार्दुल को तब मायूस होना पड़ा जब मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी क्रिकेट किट आने में देरी हो गई।

Recommended Video

    IND vs SA: Shardul Thakur का Airport से Bag गायब, Harbhajan Singh ने की मदद |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    मुंबई एयरपोर्ट पर निराश हुए शार्दुल ठाकुर

    मुंबई एयरपोर्ट पर निराश हुए शार्दुल ठाकुर

    ये सब बुधवार की सुबह हुआ। शार्दुल ने इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी रिपोर्ट भी की। शार्दुल का कहना है ये पहली दफा नहीं है जब उनका किट बैग टाइम पर नहीं आ पाया। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों से मदद की भी अपेक्षा की ताकि ये मामला सुलझ सके।

    शार्दुल ठाकुर दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के बाद मुंबई में आ गए थे। वे यहां बुधवार सुबह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एयरइंडिया से मदद मांगते हुए ट्विट किया- एयरइंडिया क्या आप किसी को लगेज बेल्ट पर मेरी मदद के लिए भेज सकते हैं? पहली बार नहीं है जब मेरा किट बैग नहीं पहुंचा हो और लोकेशन पर कोई स्टॉफ भी मौजूद नहीं है। शार्दुल ने इसके बाद उस टर्मिनल का भी जिक्र किया जहां वे पहुंचे थे।

    हरभजन सिंह से रिप्लाई की उम्मीद नहीं थी

    हरभजन सिंह से रिप्लाई की उम्मीद नहीं थी

    शार्दुल को मदद की उम्मीद तो थी लेकिन यह नहीं पता था कि भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी इस मामले में कूदने वाले हैं। हरभजन सिंह ने शार्दुल के ट्वीट पर दरअसल मस्ती की। उन्होंने कहा- माई डियर हम सुनिश्चित करेंगे कि आपका बैग आपको मिल जाए और हमारी स्टॉफ आपकी सहायता के लिए वहां होगा...असुविधा के लिए खेद है....(पूर्व एयरइंडियन भज्जी) हम आपसे प्यार करते हैं।

    ठाकुर ने भज्जी को दिया ये जवाब

    ठाकुर ने भज्जी को दिया ये जवाब

    शार्दुल ठाकुर ने भज्जी के इस मैसेज का रिप्लाई देते हुए लव यू टू बोला और कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर मामला अब ठीक हो गया है।

    एयरइंडिया ने भी शार्दुल ठाकुर को रिप्लाई करते हुए लिखा है- डियर मिस्टर ठाकुर, निश्चित तौर पर हम आपको इंतजार नहीं कराना चाहते थे। हम इस घटना को हमारी एयरपोर्ट टीमों के साथ आंतरिक रूप से रिव्यू किए जाने वाले फीडबैक के रूप में शेयर कर रहे हैं। प्रत्येक भारतीय को गर्व कराने के लिए हम आपका धन्यवाद देते हैं।

    सिराज और मोहम्मद शमी के साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं

    सिराज और मोहम्मद शमी के साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं

    शार्दुल ठाकुर को एक बढ़िया ऑलराउंडर माना जाता है। हालांकि एक स्ट्राइक बॉलर या एक बिग हिटर बल्लेबाज ना होना उनकी समस्या है। इसके बावजूद वे एक पैकेज के तौर पर ठीक-ठाक हैं और हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही थी। उनको शुरू में वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया था लेकिन बाद में दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उनको ऑस्ट्रेलिया बुलाने का फैसला किया है।

    शार्दुल को मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के साथ ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरनी है जहां वे पर्थ में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+