Shane Warne: मौत से चार घंटे पहले कपड़े खरीद रहे थे वॉर्न, टेलर परशुराम पांडे ने बताया सच

बैंकाक, 08 मार्च। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की मौत ने पूरे खेल जगत को हिलाकर रख दिया है। रोज उनकी मौत से जुड़ी नई बातें सामने आ रही हैं। हालांकि थाईलैंड पुलिस ने साफ कर दिया है कि वॉर्न की मौत नेचुरल थी और उनकी मौत को लेकर कुछ भी गलत नहीं पाया गया है लेकिन लेग स्पिनर की अकस्मात मौत को लेकर अभी भी लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं क्योंकि वॉन की उम्र अभी दुनिया को अलविदा कहने की नहीं थी। तो वहीं डेली मेल की खबर के मुताबिक वॉर्न मौत से चंद घंटे पहले तक पूरी तरह से स्वस्थ और प्रसन्नचित थे।

दोपहर एक बजे के करीब शेन वॉर्न Brioni tailors शॉप पर पहुंचे थे

दोपहर एक बजे के करीब शेन वॉर्न Brioni tailors शॉप पर पहुंचे थे

खबर के मुताबिक 4 मार्च को दोपहर एक बजे के करीब शेन वॉर्न Brioni tailors शॉप पर पहुंचे थे, जहां पर परशुराम पांडे नाम के टेलर हैं। उन्होंने बताया कि वॉर्न पूरी तरह से ठीक ठाक थे, वो अपने चिरपरिचित अंदाज में ही आकर मुझसे मिले थे। उन्होंने हमेशा कि तरह से मुझे गले लगाया और हालचाल पूछा। यहां तक कि मैंने उनके और उनके दोस्तों संग सेल्फी भी ली थी।

'वो साल 2019 में भी जब थाईलैंड आए थे तो ..'

'वो साल 2019 में भी जब थाईलैंड आए थे तो ..'

पांडे ने बताया कि 'वो साल 2019 में भी जब थाईलैंड आए थे तो उन्होंने उनके यहां से 12 सूट खरीदे थे तो वहीं उन्होंने इस बार भी बहुत सारे सूट पसंद किए थे और आर्डर किए थे। उनके दोस्त ने भी उनके यहां से एक सूट खरीदा था। मुझे बिल्कुल एहसास नहीं था कि वो और वॉर्न आखिरी बार मिल रहे हैं। आपको बता दें कि पांडे की दुकान के जाने के करीब चार घंटे बाद वॉर्न के निधन की खबर सामने आई जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।'

4 मार्च को हुआ निधन

4 मार्च को हुआ निधन

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। शेन वॉर्न वहां अपने करीबी मित्रों के साथ एक विला में रुके हुए थे, जहां 4 मार्च को उन्हें हार्ट अटैक आया था, उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई राजदूत लगातार थाइलैंड के अस्पताल के संपर्क में हैं और जल्द ही वॉर्न का शव ऑस्ट्रेलिया पहुंचाया जाएगा।

लेग स्पिनर की आखिरी तस्वीर

तो वहीं इसी बीच शेन वॉर्न के करीबी दोस्त वॉर्न के अंतिम छणों की फोटो शेयर की है। शेन वार्न के दोस्त थॉमस हॉल द स्पोर्टिंग न्यूज के सीईओ हैं और वो भी वॉर्न के साथ ही थाईलैंड गए थे। थॉमस की ओर से शेयर की गई तस्वीर को ही लेग स्पिनर की आखिरी तस्वीर मानी जा रही है। तस्वीर शेयर करते थॉमस ने लिखा कि'कुछ अलग नहीं था। हमारे लिए पहला सवाल था कि हमलोग ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट मैच थाईलैंड में कैसे देख सकते थे क्योंकि वॉर्न और क्रिकेट को अलग नहीं किया जा सकता है, पता नहीं था वो ऐसे चला जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+