Shane Warne Net Worth: अरबों के मालिक थे स्पिन के जादूगर, कई देशों में बनाये थे आलीशान घर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया के मशहूर स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का 52 की उम्र में निधन हो गया है। शेन वॉर्न थाइलैंड स्थित अपने विला में थे जहां पर उनके स्टाफ को वॉर्न की लाश मिली। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न के निधन के पीछे हार्ट अटैक को कारण बताया जा रहा है। शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिये सबसे विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने सिर्फ 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट चटकाने का कारनामा किया जबकि वनडे क्रिकेट में भी उनके खाते में 293 विकेट आये।

Shane Warne

शेन वॉर्न ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कई सालों तक लीग क्रिकेट में भी अपना योगदान दिया और टी20 प्रारूप में भी विकेट हासिल कर फैन्स का मनोरंजन किया। शेन वॉर्न अपने जीवन में काफी शोहरत भरी जिंदगी के लिये भी मशहूर थे, जिसकी वजह से उनके कई प्रेम संबंध की खबरों ने भी काफी चर्चा बटोरी। शेन वॉर्न अलग-अलग देशों में घर लेने के भी शौकीन थे, इसे देखते हुए आइये एक नजर उनकी इनकम पर डालते हैं-

और पढ़ें: अभी खत्म नहीं हुआ है रहाणे-पुजारा का करियर, भविष्य को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

पिछले 5 सालों में कितनी रही थी इनकम

पिछले 5 सालों में कितनी रही थी इनकम

शेन वॉर्न के पिछले 5 सालों की इनकम की बात करें तो वो साल 2018 में उनकी सालाना आय करीब 298 करोड़ रुपये रही थी, तो वहीं पर 2019 में यह बढ़कर 326 करोड़ हो गई। कोरोना महामारी के आने के बाद भी इस दिग्गज क्रिकेटर की आय में बढ़ोतरी देखने को मिली और साल 2020 में यह इनकम 356 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि साल 2021 में इसमें फिर से इजाफा देखने को मिला और उनकी सालाना आय 376 करोड़ रुपये दर्ज की गई। 2022 में शेन वॉर्न की मासिक आय करीब 250000 यूएस डॉलर थी जबकि सालाना यह कमायी 3 मिलियन डॉलर थी। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर आंकी गई थी।

आईपीएल से भी कमाये थे करोड़ों

आईपीएल से भी कमाये थे करोड़ों

दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 लीग के शुरुआती सालों में शेन वॉर्न खेलते हुए नजर आये थे और अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को लीग का पहला खिताब भी जिताया था। इस दौरान उन्होंने लीग से 143,806, 500 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में हासिल किये थे जिसके बाद उन्होंने सपोर्ट स्टाफ के रूप में भी अपनी सेवायें जारी रखी थी। शेन वॉर्न ने आईपीएल सैलरी के रूप में राजस्थान रॉयल्स से 2011 में ₹ 82,800,000, 2010 में ₹ 20,830,500, 2009 में ₹ 22,104,000 और 2008 में ₹ 18,072,000 करोड़ रुपये कमाये थे।

कई देशों में खरीदे घर, महंगी कार के भी थे शौकीन

कई देशों में खरीदे घर, महंगी कार के भी थे शौकीन

शेन वॉर्न के सालाना आय की बात करें तो वो लगभग 25 करोड़ रुपये कमा रहे थे, जिसमें करीब 8 करोड़ रुपये ब्रैंड एंडॉर्समेंट के रूप में आ रहे थे। इसके साथ ही वॉर्न ने कुछ समय पहले एक वाइन ब्रैंड की भी शुरुआत की थी। शेन वॉर्न लक्सरी डिजाइनर घर के काफी शौकीन थे और इसी वजह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर की अपर फेरंट्री गली में बेहद शानदार घर बनवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने लंदन, थाईलैंड समेत दुनिया के कई देशों में अपने लिये ऐसे ही कुछ शानदार विला और घर खरीदे थे। शेन वॉर्न महंगी कार के भी शौकीन रहे हैं, हालांकि उन्होंने अपने कलेक्शन में ज्यादा कारें नहीं रखी थी। शेन वॉर्न की कार में मर्सिडिज एसयूवी भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+