पाकिस्तान का कप्तान बनते ही Shan Masood का धमाका, बड़ा शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया

Shan Masood: वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानी टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले। इनमें से कप्तानी एक अहम चीज थी। बाबर आज़म ने पद छोड़ दिया था और बोर्ड ने नए कप्तानों की नियुक्ति कर दी। टेस्ट क्रिकेट के लिए शान मसूद को कप्तान बनाया गया। शाहीन अफरीदी को टी20 में कप्तानी मिली।

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है। मसूद ने आगे से लीड करते हुए एक उदाहरण पेश कर दिया है। उनके बल्ले से रन निकले हैं। शान मसूद ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

shan masood

प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ पाकिस्तान के चार दिवसीय वॉर्म अप मैच में कप्तान शान मसूद का बल्ला चला और वह शतक जड़ने के बाद नाबाद लौटे हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट पर 324 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।

शान मसूद शतक के बाद भी खेलते चले गए और 156 रनों की नाबाद पारी खेली। बाबर आज़म के बल्ले से भी रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाबर आजम महज 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने 41 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान के दोनों ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम ज्यादा नहीं चल पाए और सस्ते में निपट गए। शान मसूद ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए क्रीज पर टिककर बैटिंग की और प्राइम मिनिस्टर इलेवन के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। कप्तान बनने के बाद उनकी यह पारी मनोबल बूस्ट करेगी।

मसूद ने अपनी पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं जड़ा। इससे पता लगता है कि उन्होंने धैर्य से खेलते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वह 13 चौकों की मदद से 156 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के लिए उनके कप्तान का फॉर्म में आना काफी अच्छा संकेत कहा जा सकता है, अभ्यास मैच में अभी तीन दिनों का खेल बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+