टीम इंडिया में होगी Umran Malik की एंट्री? साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए शमी अभी भी अनफिट

नई दिल्ली, 26 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। बुधवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मोहम्मद शमी अभी तक कोविड-19 से रिकवर नहीं हो पाए हैं और अफ्रीका सीरीज में खेलने से पहले उनको कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव आना जरूरी है।

17 सितंबर को कोविड पॉजिटिव हुए थे शमी

17 सितंबर को कोविड पॉजिटिव हुए थे शमी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 27 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी के चलते उनको ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर होने पड़ा। उम्मीद जताई जा रही थी कि सा. अफ्रीका सीरीज से पहले वो रिकवर हो जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। शमी की रिपोर्ट अभी तक निगेटिव नहीं आई है, ऐसे में उनके ऊपर अफ्रीकी सीरीज से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

उमरान मलिक स्टैंडबाय

उमरान मलिक स्टैंडबाय

अफ्रीका सीरीज में शमी की उपलब्धता पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए युवा पेसर उमरान मलिक को स्टैंडबाय पर रहने के लिए कहा गया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, "मैं शमी और उनकी फिटनेस के बारे में मौजूदा स्थिति के बारे में बिल्कुल नहीं जानता। मेडिकल टीम के पास इसके बारे में ब्योरा होगा।"

वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों में भी है शमी

वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों में भी है शमी

मोहम्मद शमी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। शमी के पास ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में अच्छा प्रदर्शन वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने का बढ़िया मौका था, लेकिन कोविड ने उनके लिए परेशानियां खड़ी कर दीं। वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेला जाना है और वहां की कंडिशंस शमी के लिए बहुत कारगर सिद्ध होती। बता दें कि अफ्रीका सीरीज के लिए शमी की उपलब्धता अगले 24 घंटे में साफ होने की उम्मीद है।

उमरान ने खेले 3 मैच

उमरान ने खेले 3 मैच

उमरान मलिक की बात करें, तो युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक भारत के लिए 3 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 56 की औसत से कुल 2 विकेट लेने में सफल रहे। उमरान फिलहाल इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। मलिक को अगर शमी की जगह टी20 सीरीज में मौका मिलता है, तो ये उनके लिए वाकई में बड़ा कमबैक होगा।

यहां देखें साउथ अफ्रीका का T20I शेड्यूल

यहां देखें साउथ अफ्रीका का T20I शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच (28 सितंबर) - तिरुवनन्तपुरम
  • दूसरा टी20 मैच (2 अक्टूबर) - गुवाहाटी
  • तीसरा टी20 मैच (4 अक्टूबर) - इंदौर
T20I सीरीज के लिए दोनों टीमें

T20I सीरीज के लिए दोनों टीमें

IND:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

SA: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शमां। स्टब्स, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+