IND Vs BAN: भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बाहर हो सकता है ये दिग्गज

India vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 17वें मैच में आज, 19 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीत ये भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी। इस मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम को शाकिब अल हसन की सेवाएं नहीं मिल सकती हैं। फिटनेस टेस्ट के बाद ही उनकी वापसी पर कोई फैसला होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान शाकिब अल हसन की बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। दर्द और परेशानी के बावजूद शाकिब ने 51 गेंदों पर 40 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी और 10 ओवर का कोटा पूरा करके गेंदबाजी में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

Bangladesh

शाकिब की चोट की गंभीरता के कारण मैच के बाद तत्काल स्कैन कराया गया। यह पहली बार नहीं था जब अनुभवी क्रिकेटर घायल हुआ था, वह पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उंगली की चोट और पैर की चोट से पीड़ित थे। हालांकि, इस नई चोट का मैदान पर उनके प्रदर्शन पर अधिक गहरा प्रभाव पड़ता दिख रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे मैच के दौरान शाकिब की चोट के कारण परेशानी साफ झलक रही थी। उन्हें दौड़ने में दिक्कत हो रही थी और गेंदबाजी करते समय भी वह दर्द में दिखे। इन मुश्किलों के बावजूद शाकिब अपने सभी दस ओवर फेंकने में सफल रहे, जिसमें उन्होंने 54 रन देकर एक विकेट लिया।

बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद ने इंडिया टुडे के साथ एक विशेष साक्षात्कार में खुलासा किया कि बांग्लादेश के कप्तान का अंतिम फिटनेस टेस्ट किया जाएगा और मैच से ठीक पहले उन्हें खिलाने या नहीं खेलने का निर्णय लिया जाएगा। महमूद ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'वह ठीक हैं, न कोई दर्द है और न ही कोई परेशानी, लेकिन वह तेज नहीं दौड़ रहे हैं, हमें मैच के लिए उनकी फिटनेस देखने की जरूरत है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम मैदान पर उनका टेस्ट करेंगे और फिर फैसला करेंगे।'

वनडे विश्व कप के अहम मैच में शाकिब का न होना बांग्लादेश के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। टीम पहले तीन में से दो मैच हार चुकी है और पुणे में भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+