'मैं एक या दो दिनों में पूरी टीम को बदल नहीं सकता', एशिया कप से पहले फूटा शाकिब अल हसन का गुस्सा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए अपने नए कप्तान का चयन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान बनाया गया है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त। बांग्लादेश क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए अपने नए कप्तान का चयन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान बनाया गया है। शाकिब अल हसन लंबे समय से बांग्लादेश टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी कप्तानी में टीम को भरोसा है कि वह एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। अब इस पर शाकिब अल हसन का बयान भी सामने आ गया है।

सब कुछ अचानक नहीं बदल जाएगा

सब कुछ अचानक नहीं बदल जाएगा

कप्तान शाकिब अल हसन ने एशिया कप से पहले लोगों को प्रैक्टिकल तरीके से चीजों को सोचने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि एक या दो दिनों में टीम को बदलना असंभव है। टीम की किस्मत को बदलने के लिए टाइम चाहिए, इसके साथ-साथ खिलाड़ियों को भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हम रातोंरात टीम की किस्मत को बदलने का काम नहीं कर सकते हैं।

एशिया कप में कुछ खास नहीं रहा है टीम का प्रदर्शन

एशिया कप में कुछ खास नहीं रहा है टीम का प्रदर्शन

क्रिकबज के हवाले से शाकिब अल हसन ने कहा कि एशिया कप के इतिहास पर नजर डाला जाये तो हमारी टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। हमने पहली बार 2006 में इस प्रकार का प्रारूप खेला था। तब से, हमारे पास एशिया कप फाइनल को छोड़कर कुछ भी ऐसा नहीं है जो फैंस को लंबे समय तक याद रहे। ऐसे में फैंस को समझना होगा कि टीम अचानक से कोई चमत्कार नहीं कर सकती है।

शाकिब की नजरें टी-20 वर्ल्ड कप पर

शाकिब की नजरें टी-20 वर्ल्ड कप पर

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शाकिब को एशिया कप 2022 और T20 विश्व कप के लिए अपना टी-20I कप्तान नियुक्त किया है। शाकिब अल हसन ने कहा कि मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए खिलाड़ियों को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। टीम के पास अभी तीन महीने का समय है, ऐसे में वर्ल्ड कप में टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

बांग्लादेश की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

बांग्लादेश की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

एशिया कप के लिए टीम- शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, मोसादिक हुसैन, अनामुल हक, अफीफ हुसैन, महमूदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, तस्कीन अहमद, नुरुल हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+