'सहवाग कौन...?' शाकिब अल हसन ने भारतीय दिग्गज को जमकर सुनाई खरी-खोटी, आखिर किस बात पर मचा है नया बवाल?

टी-20 वर्ल्ड कप में अनुभवी बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शुक्रवार को नीदरलैंड के खिलाफ एशियाई टीम को 25 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शाकिब ने 46 गेंदों में नाबाद 64 रनों की मैच विजयी पारी खेली और बांग्लादेश को सुपर आठ चरण में जगह बनाने के करीब पहुंचाया। मैच के बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की आलोचना का जवाब दिया, जिसके बाद से उनका रिएक्शन सुर्खियों में है।

'शाकिब को अपने प्रदर्शन पर शर्म आनी चाहिए'
37 वर्षीय इस खिलाड़ी की टी20 विश्व कप की शुरुआत बहुत खराब रही। वह श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में विकेट लेने में असफल रहे और क्रमश: सिर्फ आठ और तीन रन बनाए। सहवाग ने सीनियर क्रिकेटर पर निशाना साधते हुए कहा कि शाकिब को अपने प्रदर्शन पर शर्म आनी चाहिए और खेल से संन्यास ले लेना चाहिए। आप इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं, आप पहले भी कप्तान रह चुके हैं, लेकिन आपके आंकड़े ऐसे हैं। आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए और बस यह घोषणा कर देनी चाहिए कि आप टी20 प्रारूप से संन्यास ले रहे हैं।'

Shakib Al Hasan

सहवाग ने जमकर की थी आलोचना
सहवाग ने सोमवार को न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बांग्लादेश की चार रन की हार के बाद क्रिकबज से बातचीत में कहा कि, 'अगर उन्हें (शाकिब) अनुभव के लिए टीम में शामिल किया गया था, तो हम इसे नहीं देख पाए। कम से कम इस विकेट पर कुछ समय तो बिताओ, यह ऐसा नहीं है कि आप मैथ्यू हेडन या एडम गिलक्रिस्ट हैं जो शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेल सकते हैं, आप बस बांग्लादेश के खिलाड़ी हैं। अपने मानकों के अनुसार खेलें।

उन्होंने कहा, 'जब आप हुक या पुल नहीं खेल पाते हैं, तो बस वही स्ट्रोक खेलें जो आप जानते हैं।' गुरुवार को शाकिब की मैच जिताऊ पारी के बाद, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान से पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहवाग की आलोचना के बारे में पूछा गया, और उन्होंने सवाल को बीच में ही रोकते हुए पूछा, "कौन?" सीनियर ऑलराउंडर ने सवाल का तीखा जवाब देते हुए कहा कि खिलाड़ी की जिम्मेदारी आलोचना का जवाब देना नहीं है।

हालांकि, उन्होंने सहवाग के दृष्टिकोण को समझा और कहा कि शुरुआती दो मैचों में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनके फॉर्म और टीम में जगह को लेकर चर्चा स्वाभाविक थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से पहले सुपर-8 में पहुंचा अफगानिस्तान, PNG के खिलाफ दर्ज की जीत, एक साथ तीन टीमें वर्ल्ड कप से बाहर

'कोई भी खिलाड़ी किसी सवाल का जवाब देने नहीं आता'
शाकिब ने कहा, 'कोई भी खिलाड़ी कभी किसी सवाल का जवाब देने नहीं आता है।' 'अगर कोई खिलाड़ी बल्लेबाज है तो उसका काम टीम के लिए बल्लेबाजी करना और टीम में योगदान देना है। अगर वह गेंदबाज है, तो उसका काम अच्छी गेंदबाजी करना है। विकेट किस्मत पर निर्भर करता है। अगर वह फील्डर है, तो उसे हर रन बचाना चाहिए और जितने हो सके उतने कैच लेने चाहिए। यहां, वास्तव में, किसी के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+