BAN vs ZIM: बांग्लादेश के दिग्गज की एक साल बाद वापसी, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम घोषित
Bangladesh Cricket Team: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैच खेलकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब बचे हुए दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में कुछ बड़े नामों को शामिल किया गया है। बांग्लादेशी टीम में कुल 15 नामों को शामिल किया गया है।
भारत में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनको टीम में शामिल किया गया है ताकि कुछ इंटरनेशनल अभ्यास किया जा सके। एक और बड़ा नाम टीम में शामिल है।

लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद बांग्लादेश के धांसू ऑल राउंडर की वापसी हो गई है। यहाँ बात शाकिब अल हसन की हो रही है। पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप के समय उनको आँखों की समस्या थी। इसके बाद वह मैदान से दूर हो गए थे। शाकिब घर में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे।
IPL 2024: चहल ने रचा इतिहास, किया ऐसा कारनामा जो कोई भारतीय नहीं कर पाया
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों में शाकिब को इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि वह ढाका प्रीमियर लीग में खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करना चाहते थे। अब वह फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।
घुटने की चोट के बाद सौम्य सरकार को वापसी का मौका मिला है। उनको श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। अब रिकवरी हो गई है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने के बाद पिछले तीन मैचों में आराम दिया गया था। शोरफुल इस्लाम को ब्रेक दिया गया है। अफीफ हुसैन और परवेज हुसैन जगह बनाने में असफल रहे हैं।
बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिट्टन कुमार दास, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमुदुल्लाह, जेकर अली अनिक, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, सौम्य सरकार, तनवीर इस्लाम , मोहम्मद सैफुद्दीन












Click it and Unblock the Notifications