शाकिब अल हसन बने बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान, विवादों से हटकर नई पारी शुरू होगी
नई दिल्ली, 2 जून: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड शाकिब को फिर से टेस्ट कप्तानी सौंपनी पर विचार कर रहा था और 2 जून को उसने दिग्गज खिलाड़ी को एक बार फिर कप्तानी सौंप दी। देखना होगा कि शाकिब कप्तान बनने के बाद नियमित तौर पर बांग्लदेशी टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे या फिर नहीं क्योंकि यह ऑलराउंडर हाल के समय में अपनी उपलब्धता को लेकर सवालों के घेरे में रहा है।
Recommended Video

इससे पहले 2019 में शाकिब की जगह पर मोमिनुल हक को कप्तान बनाया गया था लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी मोमिलनुक को उनकी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के यह इस्तीफा मंजूर कर लिया और शाकिब को फिर से नियुक्त किया। लिटन दास को शाकिब अल हसन का उप-कप्तान बनाया गया है। दास ने ताजा समय में अपनी प्रभावशाली बैटिंग से काफी लोगों को दिल जीता है और उनको एक अहम भूमिका मिल गई है।
शाकिब विवादों में भी रहे क्योंकि उनको भ्रष्ट आरोपों की रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए बैन लगाया गया था, जिसके चलते मोमिनुल को कमान मिली जिन्होंने अपने कार्यकाल में तीन टेस्ट जीते - जिसमें न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक एक मुकाबला भी शामिल है, दो ड्रॉ हुए और 17 मुकाबलों में 12 हार भी शामिल हैं।

शाकिब अल हसन दो बार कप्तान बन चुके हैं। उन्हें पहली बार 2009 में टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था जब वेस्ट इंडीज में मशरफे मुर्तजा घायल हो गए थे। फिर उन्हें मुशफिकुर रहीम की जगह 2017 में कमान को सौंपा गया।
विवादों से शाकिब का साथ रहा है क्योंकि उन्होंने बैन से वापसी करने के बाद भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सक्रिय रहने का वादा नहीं किया था। यहां तक कि उन्होंने टेस्ट प्रारूप में कुछ मौकों पर खुद को उपलब्ध नहीं किया।
जून 2021 में ढाका प्रीमियर लीग के मैच के दौरान भी शाकिब तब विवादों में आए थे जब उन्होंने अंपायर के फैसले पर गुस्से में स्टम्प को लात मारी और तोड़ दिया। बाद में शाकिब ने बारिश आने पर स्टम्प भी उखाड़ फेंका था। हालांकि उनको इसके लिए पब्लिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी।
लेकिन इसके चलते उन पर तीन मैचों का बैन और जुर्माना ऊपर से लगा। फिर अगले साल मार्च 2022 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खुद को अलग कर लिया। शाकिब का कहना है कि वे मानसिक और शारीरिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।
शाकिब को 30 अप्रैल को क्रिकेट की तीनों फॉर्म से ब्रेक दे दिया गया लेकिन उसके एक दिन बाद ही वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध घोषित कर चुके थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications