संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, 20 गेंदों में फिफ्टी जड़कर काटा बवाल, शाई होप ने जड़ा शतक

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का भारतीय दौरे पर शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में उन्होंने एक और शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। होप ने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। उनके शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शाई होप के लिए यह दौरा बेहद खास रहा है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो शतक लगाए हैं, जबकि वनडे सीरीज में भी उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां निकली हैं। इस तरह भारत दौरे पर उनके शतकों की संख्या चार हो गई है। होप ने लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती खड़ी की है। चौथे टी20 में उनकी पारी ने वेस्टइंडीज को 240 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

sanju samson

संजू सैमसन ने दिया करारा जवाब

वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के जवाब में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने मैदान पर उतरते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा मौका है, जब संजू सैमसन ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी इतनी ही गेंदों में फिफ्टी जड़ चुके हैं। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारत के रन चेज को शुरुआती गति दी। 248 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय टीम को इसी तरह की तूफानी बैटिंग की आवश्यकता थी।

संजू पर उठाए गए थे सवाल

पिछले मैच में फ्लॉप होने पर संजू सैमसन के ऊपर सवाल खड़े हुए थे, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में लाने की मांग तेज हो गई थी। अब शायद अगले मैच में फिर से उनको जगह मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+