'अफरीदी करते थे नमाज पढ़ने के लिए फोन', पाकिस्तानी हिंदू दानिश कनेरिया का सनसनीखेज खुलासा

Danish Kaneria Religion Conversion: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर तगड़ा हमला बोला है। दानिश ने आज तक से बात करते हुए कहा कि अगर वो हिंदू नहीं होते तो आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन होते, उनका करियर इसलिए खराब हुआ क्योंकि उन्होंने अपने धर्म को खेल से ऊपर रखा।

 Shahid Afridi

कनेरिया ने साफ शब्दों में कहा कि पीसीबी में जमकर दोस्ती-यारी चलती है। यहां टैलेंट नहीं लोगों की सिफारिशों चलती हैं। उन्हें अपनी टीम से कभी भी सपोर्ट ही नहीं मिला बल्कि उन्हें मजबूर किया गया कि वो अपना धर्म बदल लें।

'वो जब तक थे तब तक स्थिति कंट्रोल में थीं'

हालांकि उन्होंने पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की तारीफ की और कहा कि 'वो जब तक थे तब तक स्थिति कंट्रोल में थीं, बल्कि वो और शोएब अख्तर अक्सर मुझसे कहते थे कि लोगों की बातों पर ध्यान ना दो और खेल पर ध्यान दो।'

शाहिद अफरीदी नमाज पढ़ने को कहते थे

'लेकिन शाहिद अफरीदी जैसे लोग मेरे साथ बुरे ढंग से पेश आते थे।वो मेरे साथ खाना नहीं खाते थे, मुझे सुबह फोन करके कहते थे कि सुबह-सुबह नमाज पढ़ने चले आओ। मुझे धर्म परिवर्तन के लिए कहते थे। वो एक करेक्टरलेस इंसान हैं।'

मैं एक सनातनी हिंदू हूं: कनेरिया

'मैंने अगर उनकी बातें मान ली होती तो मैं कप्तान बन जाता, मैं एक सनातनी हिंदू हूं और हमेशा धर्म के लिए बोलता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इंडिया में जबकि ऐसा नहीं है। वहां खेल और टीम सबसे पहले है और उसके बाद धर्म आता है और इसलिए आज टीम इंडिया विश्वकप जीतने वाली टीमों में प्रबल दावेदार है।'

क्या मैदान पर नमाज पढ़ना उचित है?

उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के मैदान पर नमाज पढ़ने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या मैदान में ये सब करना उचित है, अगर आपको नमाज पढ़नी है तो ड्रेसिंग रूम में या अकेले कमरे में पढ़ो। क्या कोहली या रोहित शर्मा शतक मारने के बाद मैदान में पूजा करते है, या कभी आपने मो शमी या सिराज को मैदान में नमाज पढ़ते देखा है। लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सोच छोटी है, ये खुद ही धर्म को खेल के बीच में लेकर आते हैं, जो कि सरासर गलत है।

क्या भारत आना चाहेंगे कनेरिया?

कनेरिया से जब पूछा गया कि अगर उन्हें इंडिया की नागरिकता मिले तो वो भारत आना चाहेंगे? तो उन्होंने तुरंत हां बोला और कहा कि मुमकीन हुआ तो जरूर। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने काफी विकास किया है। मैं उनसे अपील करता हूं कि वो मेरे बैन को हटाने में मदद करे।

'जय श्री राम' के नारे पर मचा बवाल

उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे को लेकर कहा कि पाक कोच कहते हैं कि दिल-दिल पाकिस्तान नारा नहीं बजा, जय श्री राम का नारा बजा, तो मैं पहले इन्हें बता देता हूं कि जय श्री राम एक ग्रीटिंग है, वह वेलकम कर रहे हैं। इंडिया में जब शमी को ट्रोल किया गया था तो विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी उनके सपोर्ट में खड़े हुए थे यही नहीं अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी के साथ इतना सबकुछ हुआ तो भी वहां लोगों ने उनका साथ दिया था लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।

दूसरे देशों पर आश्रित पाकिस्तान

विश्वकप में पाकिस्तान टीम की स्थिति पर कहा कि वह टॉप 4 में भी पहुंच जाए तो बड़ी बात हो जाएगी, जिस तरह पाकिस्तान दूसरे देशों पर निर्भर है, ठीक वैसे ही हमारी टीम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+