VIDEO: 'इसको पता होना चाहिए', शाहिद अफरीदी ने नहीं किया रिश्ते का लिहाज, दामाद को LIVE TV पर बोली गलत बात!
PAK, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाकिस्तान क्रिकेट में 'तू-तू मैं-मैं' का गंदा खेल शुरू हो गया है। टीम क्या बाहर हुई, दिग्गज खिलाड़ी अब 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब ससुर शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन अफरीदी के साथ रिश्ते की मर्यादा को किनारे रख दिया और लाइव टीवी पर उनकी गेंदबाजी की ऐसी बखिया उधेड़ी कि देखने वाले दंग रह गए।
शाहीन की एक गलती ने पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर बांध दिया और अब ससुर जी सरेआम सवाल पूछ लिया।श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें 147 रनों पर रोकना था, लेकिन शाहीन ने आखिरी ओवर में 22 रन लुटाकर सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पुरानी गलतियों को कराया याद
Samaa TV पर शाहिद अफरीदी ने कहा कि, 'वह (शाहीन अफरीदी) पिछले कुछ समय से खेल रहा है। तुम्हें यह तक नहीं पता कि आखिरी ओवर कहां से डालना है। उसे कई बार बताया गया है, उसे अब तक ये चीजें पता होनी चाहिए थीं। वह अपनी पुरानी गलतियों को बार-बार दोहरा रहा है।'
शाहिद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, जब कोई राइट-हैंडर बल्लेबाजी कर रहा हो, तो आप राउंड द विकेट गेंदबाजी नहीं कर सकते। अगर फिर भी कोई उस एंगल से गेंदबाजी करना चाहता है, तो एक बाएं हाथ के गेंदबाज को स्टंप्स पर गेंदबाजी करनी चाहिए। जब थर्ड-मैन और पॉइंट के फील्डर घेरे के अंदर हों, तो आप वाइड यॉर्कर नहीं फेंक सकते। एशियाई पिचों पर बल्लेबाजों के लिए इस एंगल से हिट करना आसान हो जाता है। अगर तुमने ओवर द विकेट गेंदबाजी की होती, तो बल्लेबाज के लिए छक्का मारना मुश्किल होता। मुझे नहीं पता कि ये लोग कब सीखेंगे। ये न तो सीखते हैं और न ही सीखना चाहते हैं।'
उन्होंने कहा कि, 'शाहीन को बार-बार बताया जाता है कि आखिरी ओवर कैसे डालना है, गेंद कहां रखनी है, फिर भी वह सब गड़बड़ कर देता है। मुझे बहुत निराशा होती है, यह सोचकर कि वह इसे कब सही करेगा?'
PCB का 'आर्थिक स्ट्राइक': हार की कीमत चुकाएंगे खिलाड़ी!
वर्ल्ड कप के सुपर-8 से शर्मनाक विदाई के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब खिलाड़ियों की जेब काटने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, खराब प्रदर्शन के लिए हर खिलाड़ी पर करीब 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लग सकता है। बोर्ड के एक भरोसेमंद सूत्र ने PTI को बताया कि खिलाड़ियों को वित्तीय रूप से दंडित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, क्योंकि टीम ने फैंस की उम्मीदों का गला घोंटा है।












Click it and Unblock the Notifications