'टीम आपको हटा दे, इससे पहले ले लेना संन्यास', शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर ये क्या कह दिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में कोहली के बल्ले से शतक भी निकला।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में कोहली के बल्ले से शतक भी निकला। कोहली के इस शतक का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। विराट ने 53 गेंद में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। कोहली ने इस मुकाबले में नाबाद 122 रन बनाए थे।

कोहली के टी-20 प्लेयर होने पर उठ रहे थे सवाल

कोहली के टी-20 प्लेयर होने पर उठ रहे थे सवाल

इस शतक से पहले विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चाएं की जा रही थी। क्रिकेट पंडितों ने तो विराट कोहली को टी-20 का बल्लेबाज मानने से भी इंकार कर दिया है। क्रिकेट के कई दिग्गजों का बयान आया था कि कोहली वनडे के खिलाड़ी हैं। लेकिन जिस तरीके से एशिया कप में लगातार कोहली ने तेज गति से रन बनाने का काम किया है, इससे यह साफ है कि टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर सबसे अधिक निर्भर टीम उनकी बल्लेबाजी पर ही रहने वाली है।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Kohli से इस प्रतियोगिता में कितना पीछे रह गए Babar Azam | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    शाहिद अफरीदी ने कोहली को लेकर दिया यह बयान

    शाहिद अफरीदी ने कोहली को लेकर दिया यह बयान

    पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के फॉर्म में वापसी पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली को एक ऐसी नसीहत दे डाली, जो शायद ही विराट के फैंस चाहेंगे। दरअसल, समा टीवी पर बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा कि कोहली ने अपने खेल से अपनी पहचान पूरी दुनिया में बनाई है। वह क्रिकेट को अलविदा भी खास अंदाज में ही करना चाहेगा।

    फॉर्म में रहते हुए हो जाये रिटायर

    फॉर्म में रहते हुए हो जाये रिटायर

    शाहिद अफरीदी ने कहा कि विराट कोहली को फॉर्म में रहते हुए ही संन्यास लेना चाहिए। अफरीदी के मुताबिक कोहली एक चैंपियन खिलाड़ी हैं. लेकिन एक समय आएगा जब उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा सकता है। मेरा मानना है कि ऐसी नौबत आने से पहले ही कोहली को संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए। एशिया में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसा करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब विराट रिटायर होंगे तो वह फॉर्म में ही होंगे जैसे अभी हैं।

    एशिया कप में जमकर चला कोहली का बल्ला

    एशिया कप में जमकर चला कोहली का बल्ला

    एशिया कप 2022 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा था। हांगकांग के खिलाफ विराट ने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में विराट ने 44 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। जबकि आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+