‘यह अब उसके ही हाथ में है’, Virat Kohli के फ्यूचर पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक लगाए विराट कोहली (Virat Kohli) को अब 1000 से ज्यादा दिन का समय हो गया है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त: इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक लगाए विराट कोहली (Virat Kohli) को अब 1000 से ज्यादा दिन का समय हो गया है। इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर गए कोहली अब एशिया कप से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे। पूर्व भारतीय कप्तान की वापसी के साथ ही एक बार फिर से उनकी खराब फॉर्म के चर्चे भी शुरू हो गए हैं। क्रिकेट के जानकार फिर से किंग कोहली के फ्यूचर के बारे में बात करने लगे हैं। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी का भी एक बड़ा बयान सामने आया है।

किंग पर बूम-बूम की राय

किंग पर बूम-बूम की राय

बूम-बूम के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के फ्यूचर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक Q & A सेशन किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने विराट को लेकर सवाल किया और पूछा कि 'विराट कोहली के भविष्य के बारे में आप क्या कहेंगे?' अफरीदी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यह अब उसके ही हाथ में है।'

कोहली को लेकर पहले भी दिया था बयान

कोहली को लेकर पहले भी दिया था बयान

जून 2022 में अफरीदी ने कोहली की फॉर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था कि विराट अब बस टाइस पास कर रहे हैं। अफरीदी ने कहा था कि, ''क्रिकेट में रवैया सबसे ज्यादा मायने रखता है। यह वह चीज है जिसके बारे में मैं सबसे ज्यादा बात करता हूं कि आपके अंदर क्रिकेट को लेकर कितना समर्पण है? विराट पहले अपने करियर में No-1 बनना चाहते थे, क्या वे अब भी इसी बात को ध्यान में रखकर क्रिकेट खेल रहे हैं? यह एक बड़ा सवाल है। उनके पास क्लास है, लेकिन क्या वाकई वह फिर से No-1 बनना चाहते हैं? या फिर वह यह सोच बैठे हैं कि उन्होंने जिंदगी में सबकुछ हासिल कर लिया है। अब बस टाइम पास करना है।''

अब बस दिखाना होगा कमाल

अब बस दिखाना होगा कमाल

एशिया कप में विराट से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए कोहली भी जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। वह पूर्व भारतीय सहायक कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने फॉर्म में वापसी के लिए अपनी डाइट चार्ट में भी काफी बदलाव किया है। वह जिम में लगातार पसीना बहा रहे हैं और उन्होंने अपनी डाइट से शुगर को पूरी तरह से हटा दिया है। इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने सभी फॉर्मट में मिलाकर कुल 6 मैच खेले थे और केवल 76 रन बनाए थे।

एशिया कप में रिकॉर्ड दमदार

एशिया कप में रिकॉर्ड दमदार

एशिया कप में विराट कोहली का बल्ला खूब आग उगलता है। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 16 मैच खेले हैं और लगभग 64 की धमाकेदार औसत से कुल 766 रन बनाए हैं। 14 पारियों में वह 3 शतक और दो अर्धशतक भी ठोक चुके हैं। 2012 के एशिया कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ही 183 रन की यादगार पारी खेलकर भारत को बेहतरीन जीत दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+