बाबर आजम ने किया विराट को सपोर्ट तो शाहिद अफरीदी को लग गई मिर्ची, दिया भड़काने वाला बयान

नई दिल्ली, जुलाई 16। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2019 के बाद से विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। यहां तक कि आईपीएल के पूरे सीजन में विराट कोहली 3-4 बार गोल्डन डक का भी शिकार हुए थे। आईपीएल खत्म होने के बाद भी कोहली अभी तक फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में खेल भावना की मिसाल देते हुए विराट कोहली का सपोर्ट किया था और कहा था कि यह बुरा वक्त बीत जाएगा, मजबूत रहिए।

बाबर आजम को भड़काना चाह रहे हैं अफरीदी

बाबर आजम को भड़काना चाह रहे हैं अफरीदी

बाबर आजम के इस सपोर्ट से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को मिर्ची लग गई है और उन्होंने बाबर आजम को भड़काने वाला एक बयान दे दिया है। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए कहा है कि बाबर आजम ने यह बहुत अच्छा काम किया है, एक अच्छा मैसेज दिया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी तक विराट की इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है। अफरीदी ने इस पूरे मामले राजनीतिक रंग देते हुए कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि बाबर के ट्वीट पर कोहली को अभी तक प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।

क्या कहा है शाहिद अफरीदी ने ?

क्या कहा है शाहिद अफरीदी ने ?

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी के एंकर से बात करते हुए कहा है, "चाहे क्रिकेट हो या फिर कोई दूसरा खेल, हमेशा से दोनों देशों के बीच रिश्ते खेल के जरिए अच्छे हुए हैं, लेकिन कुछ सियासतदान नहीं चाहते कि यह रिश्ते अच्छे हों। बाबर ने एक बहुत अच्छा संदेश दिया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उस ट्वीट पर विराट का अभी तक कोई संदेश आया है और ऐसा हो भी सकता है कि कोई जवाब नहीं आए।" शाहिद अफरीदी ने कहा है कि अगर विराट का कोई जवाब आता है तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

बाबर ने किया था कोहली को सपोर्ट

बाबर ने किया था कोहली को सपोर्ट

आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब तो मैदान पर विराट इस दबाव में नजर भी आ रहे हैं कि उनपर फॉर्म में वापस आने का प्रेशर है, लेकिन वो इस प्रेशर को झेल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के तमाम युवा और दिग्गज क्रिकेटर विराट को सपोर्ट कर रहे हैं। बाबर ने भी ट्वीट कर विराट का हौंसलाफजाई की थी। बाबर ने कहा था, "बुर वक्त बीत जाएगा, बस मजबूत रहिए"। बाबर ने अपने इस ट्वीट को लेकर बाद में कहा था कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता था, क्योंकि मैं जानता हूं कि उन्हें इस वक्त समर्थन की जरूरत है, जब कोई खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरता है तो उसपर क्या बीतती है, वो मैं जानता हूं।

ये भी पढ़ें: अजय जडेजा ने दी कोहली को सचिन की शरण में जाने की सलाह, बोले- एक वहीं हैं जो मदद कर सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+