अजय जडेजा ने दी कोहली को सचिन की शरण में जाने की सलाह, बोले- एक वहीं हैं जो मदद कर सकते हैं
नई दिल्ली, जुलाई 16। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहली के बल्ले से आखिरी शतक साल 2019 में निकला था। पूरे आईपीएल में वो फॉर्म से जूझते रहे और आईपीएल के बाद भी उन्हें कई मौके मिल चुके हैं, लेकिन कभी खराब किस्मत तो कभी खराब शॉट सेलेक्शन की वजह से विराट कोहली एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

सचिन से सलाह लें विराट कोहली- अजय जडेजा
कोहली को इस बुरे वक्त में अभी तक कई दिग्गज क्रिकेटरों से सपोर्ट और सलाह दोनों मिली है, लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की अभी तक कोहली के फॉर्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से अपने फॉर्म के बारे में सलाह लेने के लिए कहा है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अजय जडेजा ने कहा है कि अगर विराट ने अपने प्रदर्शन को लेकर सचिन से बात नहीं की है तो फिर खुद सचिन को अपनी तरफ से विराट को सलाह देनी चाहिए, क्योंकि वहीं एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह समझ पाएंगे कि विराट किस दौर से गुजर रहे हैं।
कोहली करें सचिन को फोन- जडेजा
अजय जडेजा ने अपने बयान में कहा है, "मैंने यह 8 महीने पहले कहा था जब हम इस बारे में बात कर रहे थे। मैंने कहा था कि एकमात्र व्यक्ति जो विराट कोहली के बुरे दौर को समझ सकता है, वो सचिन तेंदुलकर हैं। विराट को खुद सचिन के पास कॉल करना चाहिए कि चलिए चाय पर या फिर कहीं लंच पर मिलते हैं और फिर वहां वो अपने फॉर्म के बारे में बात कर सकते हैं। सचिन ही ऐसे व्यक्ति हैं जो विराट के बुरे दौर को समझ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने 14 या 15 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेला है।












Click it and Unblock the Notifications