IPL की नीलामी के बीच पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, फैंस को दिया झटका

नई दिल्ली, फरवरी 13। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। रविवार को अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर ये ऐलान किया कि वो इस वक्त पीठ दर्द से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वो PSL में खेलना जारी नहीं रख पाएंगे, इसलिए वो इस लीग को 'बाय-बाय' कह रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में शाहिद अफरीदी क्वेटा ग्लेडियेटर्स से खेल रहे थे।

Shahid Afridi

पीठ के दर्द की वजह से अफरीदी पीएसएल से हटे

शाहिद अफरीदी वीडियो में कह रहे हैं कि मेरी कोशिश थी कि मैं पीएसएल को पूरा करूं, लेकिन मेरी जो पीठ की इंजरी है, वो करीब 15-16 साल पुरानी है, जो अब फिर से उभर आई है। अफरीदी ने आगे कहा है कि उस इंजरी की वजह से मेरे शरीर के अन्य हिस्सों में भी तकलीफ बढ़ गई है। उसकी वजह से दर्द अब बर्दाश्त की हद से बाहर हो गया है, इसलिए मैंने पीएसएल से अलग होने का फैसला किया है। अफरीदी आगे कह रहे हैं कि वो चाहते थे कि उनके लिए पीएसएल का सफर काफी अच्छे से खत्म हो, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा।

KPL और टी10 में नजर आ सकते हैं अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने वीडियो में अपनी टीम के मालिक नदीम उमर का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि "मैं पूरे पीएसएल को नहीं खेलने और एक अच्छे नोट पर साइन आउट करने के लिए प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं"। अफरीदी ने कहा कि वो इस बार की लीग अपने करियर की आखिरी लीग के तौर पर खेलना चाहते थे, लेकिन अब उसे जारी नहीं रख पाएंगे। हालांकि अफरीदी ने कश्मीर प्रीमियर लीग और टी10 में वापसी की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उपर वाले ने चाहा तो जल्द ही एक और लीग में मैं वापसी करूंगा।

ये भी पढ़ें: धोनी से ज्यादा पैसा मिलने पर दीपक चाहर ने दिया ये बयान, बताया क्यों बिके महंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+