शाहीन अफरीदी ने अपनी 'ड्रीम हैट्रिक' में लिए ये 3 नाम, तीनों है भारत के सुपरस्टार
नई दिल्लीः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इतने बेहतरीन बॉलर बनकर उभरे हैं कि आईसीसी अवॉर्ड 2021 भी झटक चुके हैं। उनको साल के बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। बाए हाथ का यह तेज गेंदबाज पैनी गेंदबाजी और स्विंग के चलते मशहूर हैं। वे कम उम्र के हैं और कद लंबा है। कुल मिलाकर उनका करियर अभी लंबा नजर आता है। क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए तेज गेंदबाजों का उभार बहुत जरूरी होता है। शाहीन से पाकिस्तान के लिए वही काम करने की उम्मीद है जो बुमराह भारत के लिए कर रहे हैं।

शाहीन ने ड्रीम हैट्रिक में इन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए-
शाहीन ने जब आईसीसी को इंटरव्यू दिया तो बताया कि यादें बहुत सारी हैं लेकिन उनको सबसे मजेदार मैच वह लगता है जो पिछले साल भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। शाहीन उस मुकाबले में धारधार थे और पाकिस्तान ने पहली दफा विश्व कप में भारत को हराने का मजा लिया था। 21 साल की इस सनसनी ने अपनी ड्रीम हैट्रिक पर बात की है। जब आप तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेते हो तब एक क्रिकेट हैट्रिक पूरी होती है। हर गेंदबाज इसको लेने का सपना देखता है। शाहीन ने भी अपनी ड्रीम हैट्रिक में जिन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए हैं वह मौजूदा भारतीय टीम के महान खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली-
शाहीन ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का नाम लिया है। शाहीन ने जब ESPNCricinfo से बातचीत के दौरान यह सवाल पूछा गया तब उन्होंने ये ड्रीम हैट्रिक वाला जवाब दिया। शाहीन से इस दौरान पूछा गया किस विकेट को आप अपने करियर में अभी तक सबसे ज्यादा महत्व देते हैं तो उनका जवाब था- विराट कोहली।
मजेदार बात यह है कि शाहीन अब तक रोहित, राहुल और कोहली के विकेट पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में लेने में कामयाब रहे हैं लेकिन वह हैट्रिक के तौर पर नहीं आए थे।

23 अक्टूबर को शाहीन के पास फिर मौका-
अपने पहले स्पैल में रोहित और राहुल को आउट करने के बाद, शाहीन ने अपने दूसरे स्पेल के अंतिम ओवर में तब के भारतीय कप्तान कोहली को आउट किया, जो उनके अनुसार अब तक का सबसे बेशकीमती विकेट है।
31 रन देकर तीन विकेट के उनके आंकड़े ने भारत को सात विकेट पर 151 के कुल स्कोर तक सीमित करने में पाकिस्तान की मदद की।
जवाब में, पाकिस्तान ने आसानी से स्कोर का पीछा किया, क्योंकि कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद अर्धशतक बनाए।
ICC ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले T20 विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की और 23 अक्टूबर को एक बार भारतीय के ये तीनों दिग्गज खिलाड़ी शाहीन के सामने होंगे। ये मुकाबला देखने लायक होगा।












Click it and Unblock the Notifications