Shaheen Afridi ने लाइव मैच में किया Babar Azam का अपमान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में चाहकर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। बल्लेबाजी में उनका संघर्ष लगातार जारी है। दिसंबर 2022 में बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट मैच में 161 रन बनाए थे, लेकिन तब से वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में तिहरे अंकों का स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में बाबर की रनों की तलाश जारी रही और उन्होंने पहली और दूसरी पारी में 30 और 5 रन बनाए। बाबर एक बार फिर पिच का फायदा उठाने में विफल रहे।

shaheen afridi

मालूम हो कि बाबर को कुछ फैंस द्वारा 'जिम्बाबर' या सिर्फ 'जिम्बू' कहा जाता है, जो अक्सर उन पर छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाने का आरोप लगाते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि यह उपनाम पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम में अधिक आम हो गया है।

शाहीन अफरीदी का वीडियो हो रहा वायरल
इससे ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कई बार "जिम्बू" शब्द का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। चूंकि वीडियो में कोई ऑडियो नहीं था, इसलिए फैंस ने ये अनुमान लगाने में बिल्कुल भी देरी नहीं कि की शाहीन ने भी अपने साथी का मज़ाक उड़ाने के लिए "ज़िम्बू" शब्द का इस्तेमाल किया।


शाहीन और बाबर के बीच सबकुछ ठीक नहीं
हालांकि, वनइंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है कि शाहीन ने इस शब्द का इस्तेमाल किया या नहीं। हम ये भी जानते हैं कि बाबर और शाहीन के बीच कुछ समय से लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। शाहीन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था और बाबर ने फिर से यह पद संभाला।

बाबर ने हाल ही में एक बार फिर इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताया है।

ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होगा ये खिलाड़ी, सीरीज से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी

पाक-ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट में क्या हुआ?
पहले टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट की बेहतरीन बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को एक बड़े स्कोर के बाद भी जीत से दूर कर दिया। ब्रूक और रूट के प्रदर्शन के बाद जैक लीच के यादगार स्पेल की बदौलत इंग्लैंड ने मुल्तान में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़ता बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+