शाहीन अफरीदी बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज, अफगानी स्टार राशिद खान को भी पीछे छोड़ दिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने शुक्रवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने एविन लुईस, रोस्टन चेज और कप्तान शाई होप के अर्धशतकों की बदौलत वेस्टइंडीज को 280 रनों पर समेट दिया।
बदले में पाकिस्तान ने 48.5 ओवर में पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहीन ने चार विकेट लिए और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस चार विकेट के साथ शाहीन ने 65 वनडे मैच खेलने के बाद 131 विकेट पूरे कर लिए हैं।

शाहीन अफरीदी बने दुनिया के पहले गेंदबाज
शाहीन अब 65 वनडे मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 65 वनडे खेलने के बाद 128 विकेट के साथ अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 65 वनडे खेलने के बाद 126 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
चौथे नंबर पर पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 65 मैच खेलने के बाद 122 वनडे विकेट लिए हैं। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड हैं, उन्होंने भी इतने ही विकेट हासिल किए थे।
हसन नवाज पाक की जीत में निभाई अहम भूमिकाृ
मैच की बात करें तो हसन नवाज ने दूसरे से आखिरी ओवर में एक छक्के और एक निर्णायक चौके सहित नाबाद 63 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने फ्लोरिडा में खेली गई पिछली टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद घरेलू टीम के 280 रन बनाने के बाद सात गेंद शेष रहते 284/5 का स्कोर बनाया। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 53 रन जोड़े।
शाहीन ने 51 रन देकर लिए चार विकेट
इससे पहले वेस्टइंडीज़ के लिए एविन लुईस, कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने अर्धशतक बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 51 रन देकर चार विकेट लेकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का नेतृत्व किया, जबकि नसीम शाह ने 55 रन देकर तीन विकेट लिए।
कब खेला जाएगा सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच
होप ने कहा कि, 'ऐसी परिस्थितियों में खेलना मुश्किल था, और टॉस की इसमें अहम भूमिका थी। शायद हम और रन बना सकते थे। अंत में संघर्ष करने के लिए हमारे गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है। हमें बीच के ओवरों में और रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन कुल मिलाकर, हम अभी भी एक कदम पीछे हैं।' वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को और तीसरा तथा अंतिम मैच मंगलवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में ही खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications