शहीद वीर नारायण स्टेडियम में पहली बार होगा टी-20 मैच, जानें बल्लेबाज-गेंदबाज में से किसे मिलेगी मदद?
India vs Australia, 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज, 1 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टी-20 जीतकर सीरीज फतह करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।
शहीद वीर नारायण स्टेडियम में पहली बार होगा टी-20 मैच
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच 1 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि इस स्टेडियम में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहला मुकाबला होगा। रायपुर ने केवल एक अंतरराष्ट्रीय खेल की मेजबानी की है।

यह मैच 21 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की थी।
इस मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, ओस पड़ने के बाद भी स्पिनर को यहां गेंदबाजी में मदद मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए भी ये पिच काफी सपोर्टिव है। फिर भी टॉस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि ओस थोड़ा बहुत ही सही पर मैच को प्रभावित करेगी, जिससे टीम के लिए बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। इस मैदान पर अब तक कोई टी20 मैच नहीं खेला गया है, ऐसे में यहां मैच के बाद कई चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम
रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की बहुत कम संभावना है, और हवा की गति 5 से 10 किमी/घंटा के बीच होगी। पूरी उम्मीद है कि दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप्स, बेन मैकडरमॉट, एरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।












Click it and Unblock the Notifications